जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस बाराबंकी में बनी मौत का सफर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पांच की दर्दनाक मौत

जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही एंबुलेंस बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़ी पिकअप से टकरा गई। हादसे में दो भाइयों समेत पांच लोगों की मौत।

बाराबंकी: राजस्थान से उत्तर प्रदेश होते हुए पश्चिम बंगाल जा रही एंबुलेंस का सफर बाराबंकी में दर्दनाक हादसे के साथ खत्म हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़ी पिकअप में एंबुलेंस पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों की जान चली गई। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे यह हादसा सुबेहा थाना क्षेत्र के गेरावां गांव के पास हुआ। एंबुलेंस में एक व्यक्ति का शव रखा हुआ था। परिजन और एंबुलेंस चालक जयपुर से शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 53.3 किलोमीटर पर सड़क किनारे खड़ी पिकअप से एंबुलेंस की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे के बाद एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। अंदर बैठे लोग क्षतिग्रस्त वाहन में ही फंस गए। राहगीर की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस का दरवाजा तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।

जयपुर से निकले थे, बाराबंकी में थम गई जिंदगी

जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस में अजीजुल हक का शव रखा था, जिसे जयपुर से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। इस सफर में उनके परिजन भी साथ थे। हादसे में अजीजुल हक के दो भाइयों रफीकुल हक और अमीनुल हक की भी मौत हो गई। एंबुलेंस के दोनों चालकों ने भी हादसे में दम तोड़ दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में हादसे की वजह चालक को झपकी आना सामने आया है। आशंका है कि नींद की झपकी के चलते चालक सड़क किनारे खड़ी पिकअप को समय रहते देख नहीं पाया और एंबुलेंस सीधे उसमें जा घुसी।

राजस्थान और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे मृतक

हैदरगढ़ कोतवाल अनिल कुमार पांडे के मुताबिक, मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पहचान संबंधी विवरण में राजस्थान के अलवर जिले के पीपल खेर निवासी जय सिंह के बेटे हरि ओम योगी, पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के मध्य बाला भूत निवासी अमिनूर हक और सुकनस पुकानगंज मुली वाला भूत निवासी रूपिक के नाम सामने आए हैं।

इसके अलावा जयपुर के जवाहर नगर कच्ची बस्ती निवासी मकबूल खान के बेटे शुमान और पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के सुल्तानगंज क्षेत्र निवासी एंबुलेंस चालक आलम की भी मौत हुई है।

हादसे की सूचना मिलने पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी और सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। सुबेहा थाना निरीक्षक बेचू सिंह ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

दो साल का इंतजार खत्म, सिविल जज बनने का बड़ा मौका, 365 पदों पर निकली PCS-J भर्ती; जानें कब से आवेदन

भजनलाल के गृह जिले में भाजपा का सूपड़ा साफ, जिला परिषद में कांग्रेस का 21-9 से क्लीन स्वीप, पंचायत समितियों में निर्दलीयों का कब्जा

पीएफ खाते में अटकी रकम कैसे निकलेगी? EPFO के इस फैसले ने बदला निकासी का गणित | खाताधारकों को बड़ी राहत

छोटी सजा मिली तो 7 साल तक प्रमोशन से बाहर? राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकार की इस व्यवस्था पर दिया बड़ा फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *