दो साल का इंतजार खत्म, सिविल जज बनने का बड़ा मौका, 365 पदों पर निकली PCS-J भर्ती; जानें कब से आवेदन

उत्तर प्रदेश में PCS-J 2026 के तहत सिविल जज के 365 पदों पर भर्ती। आवेदन 20 नवंबर से शुरू होंगे और 21 दिसंबर अंतिम तारीख है। जानें आयु सीमा और जरूरी तारीखें।

लखनऊ। न्यायिक सेवा में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश में सिविल जज बनने का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा-2026 यानी PCS-J के तहत 365 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। करीब दो साल के अंतराल के बाद न्यायिक सेवा में भर्ती का यह अवसर आया है।

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 21 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन और शुल्क के मिलान के लिए 28 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है।

365 पदों पर होगी भर्ती

UPPSC की इस भर्ती के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कुल 365 पद प्रस्तावित हैं। हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक आवश्यकताओं और परिस्थितियों के अनुसार पदों की संख्या घट या बढ़ सकती है।

आवेदन की तारीखें नोट कर लें

विवरण

तारीख

भर्ती परीक्षा

PCS-J 2026

कुल पद

365

आवेदन शुरू

20 नवंबर 2026

आवेदन की अंतिम तारीख

21 दिसंबर 2026

शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख

21 दिसंबर 2026

फॉर्म में संशोधन की अंतिम तारीख

28 दिसंबर 2026

विस्तृत विज्ञापन

20 नवंबर 2026

22 से 35 वर्ष तक के युवा कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2027 के आधार पर की जाएगी। इसके अनुसार अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1992 से 1 जुलाई 2005 के बीच होना चाहिए।

आरक्षित श्रेणियों और दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। आवेदन और भर्ती से संबंधित जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध होगी।

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (LLB) की डिग्री।
प्रैक्टिस का नियम: चूंकि यह विज्ञापन 31 मार्च 2027 से पहले जारी किया गया है, इसलिए नए (फ्रेश) विधि स्नातकों के लिए बार में प्रैक्टिस के अनुभव की आवश्यकता नहीं है।
भाषा ज्ञान: अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

चयन तीन चरणों में पूरा किया जाएगा:

चरण परीक्षा का प्रकार कुल अंक
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय प्रश्न) 450 अंक
2. मुख्य परीक्षा (Mains) लिखित परीक्षा (6 प्रश्नपत्र) 1,000 अंक
3. साक्षात्कार (Interview) व्यक्तित्व परीक्षण 100 अंक

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

भजनलाल के गृह जिले में भाजपा का सूपड़ा साफ, जिला परिषद में कांग्रेस का 21-9 से क्लीन स्वीप, पंचायत समितियों में निर्दलीयों का कब्जा

पीएफ खाते में अटकी रकम कैसे निकलेगी? EPFO के इस फैसले ने बदला निकासी का गणित | खाताधारकों को बड़ी राहत

छोटी सजा मिली तो 7 साल तक प्रमोशन से बाहर? राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकार की इस व्यवस्था पर दिया बड़ा फैसला

नौकरी बदलते ही कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? PF और पेंशन के हजारों रुपये फंस सकते हैं, जानिए UAN से जुड़ा पूरा खेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *