भरतपुर में बर्थडे पार्टी के बीच सिलेंडरों में धमाकों से दहला मैरिज रिसॉर्ट, 2 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें; करोड़ों का नुकसान

भरतपुर के सारस चौराहे स्थित ज्वाला रिसॉर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग लग गई। पूरा सेट जलकर राख, करोड़ों के नुकसान की आशंका।

भरतपुर। बर्थडे पार्टी की खुशियों के बीच अचानक ऐसा धमाका हुआ कि पूरा इलाका दहल उठा। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों ने मैरिज रिसॉर्ट के पूरे सेट को अपनी चपेट में ले लिया। गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक हुए धमाकों से आग इतनी विकराल हो गई कि इसकी लपटें करीब दो किलोमीटर दूर से भी दिखाई देने लगीं। गुरुवार (19 नवंबर) शाम को भरतपुर के सारस चौराहा स्थित ज्वाला कैटर्स मैरिज होम (ज्वाला रिसॉर्ट) में हुए इस हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।

हादसे के वक्त रिसॉर्ट में एक बर्थडे पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पार्टी की तैयारियों के दौरान नाश्ते की टेबल के पास गैस जलाते समय सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ और अचानक आग भड़क उठी। किसी को संभलने का मौका मिलता, उससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया।

एक सिलेंडर से शुरू हुई आग, दूसरे सिलेंडरों तक पहुंची लपटें

बताया जा रहा है कि शुरुआती आग ने देखते ही देखते वहां रखे अन्य गैस सिलेंडरों को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद एक के बाद एक तेज धमाके होने लगे। धमाकों और आग की लपटों ने पूरे मैरिज रिसॉर्ट को अपनी गिरफ्त में ले लिया। दूर से उठती आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, आग फैलते ही परिसर को समय रहते खाली करा लिया गया था, जिसके कारण कोई व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया। हादसे के समय करीब 100 से अधिक लोग बरत दे पार्टी में शामिल होना बताया जा रहा है। 

पूरा सेट जलकर राख, करोड़ों के नुकसान की आशंका

आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मैरिज होम का पूरा सेट जलकर खाक हो गया। शुरुआती आकलन में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। नगर निगम और दमकल विभाग की टीमों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद प्रशासन द्वारा वास्तविक नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। स्थानीय रिपोर्ट्स में इस मैरिज रिसॉर्ट को नगर निगम के एक पार्षद का बताया जा रहा है।

दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, जनहानि की सूचना नहीं

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों ने मोर्चा संभाला। इस भीषण हादसे में अब तक किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। बर्थडे पार्टी के दौरान हुए इस अग्निकांड ने मैरिज रिसॉर्ट में सुरक्षा और गैस सिलेंडरों के रखरखाव को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

पीएफ खाते में अटकी रकम कैसे निकलेगी? EPFO के इस फैसले ने बदला निकासी का गणित | खाताधारकों को बड़ी राहत

छोटी सजा मिली तो 7 साल तक प्रमोशन से बाहर? राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकार की इस व्यवस्था पर दिया बड़ा फैसला

नौकरी बदलते ही कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? PF और पेंशन के हजारों रुपये फंस सकते हैं, जानिए UAN से जुड़ा पूरा खेल

‘खाना खाते वक्त मां पापा की गोद में बैठती थीं…’ राहुल के बयान पर बवाल, सफाई में शिव-पार्वती की तस्वीर डालते ही और भड़का लोगों का गुस्सा; बोले – अपने को भगवान ना समझें राहुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *