तीन पीएचडी शोधार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया MPUAT का नाम, ‘नवदिशा-2026’ में हासिल किए बड़े मुकाम

उदयपुर के MPUAT की अविशा सक्सेना, बिपाशा भौमिक और सुष्मिता ने HSAI की नवदिशा-2026 राष्ट्रीय शोध प्रतियोगिता में शानदार उपलब्धियां हासिल कीं।

उदयपुर। शोध, नवाचार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े तीन अलग-अलग विषयों पर काम करते हुए महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), उदयपुर की तीन पीएचडी शोधार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। होम साइंस एसोसिएशन ऑफ इंडिया (HSAI) की राष्ट्रीय शोध प्रतियोगिता ‘नवदिशा-2026’ में अविशा सक्सेना, बिपाशा भौमिक और कुमारी सुष्मिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार हासिल किए। तीनों शोधार्थियों की उपलब्धियों से विश्वविद्यालय के सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में अविशा सक्सेना ने श्रेणी-5 ‘उद्यमिता, सामाजिक नवाचार एवं कौशल विकास’ में जोनल स्तर पर प्रथम और राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने पार्किंग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सेंसर एवं अलार्म से युक्त ‘स्मार्ट पार्किंग बोर्ड’ विकसित किया है। उनका यह आविष्कार तकनीक के माध्यम से रोजमर्रा की समस्या का समाधान प्रस्तुत करता है।

इसी तरह बिपाशा भौमिक ने श्रेणी-1 ‘सतत जीवनशैली एवं जलवायु कार्रवाई’ में जोनल स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। उनका शोध बाहरी दीवारों की फिनिशिंग में चारकोल शीट एवं एसीपी के सतही तापीय व्यवहार के तुलनात्मक अध्ययन पर आधारित था। उनका शोधकार्य प्रोफेसर डॉ. हेमू राठौड़ के निर्देशन में पूरा हुआ।

वहीं, इसी श्रेणी में कुमारी सुष्मिता ने जोनल स्तर पर तृतीय और राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी उपलब्धि दर्ज कराई। उनका शोध कृषि क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं के व्यावसायिक लचीलेपन को विकसित करने और इसके माध्यम से जलवायु कार्रवाई को मजबूत बनाने पर केंद्रित रहा। उनका शोधकार्य प्रोफेसर डॉ. विशाखा बंसल के निर्देशन में किया गया। महाविद्यालय की डीन डॉ. सरला लखावत ने तीनों शोधार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनना विद्यार्थियों की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

देशभर से पहुंचीं 400 से अधिक शोध प्रविष्टियां

उल्लेखनीय है कि ‘नवदिशा-2026’ होम साइंस एसोसिएशन ऑफ इंडिया (HSAI) की प्रमुख शैक्षणिक पहल है। इसके माध्यम से स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी स्तर के विद्यार्थियों में शोध अभिरुचि, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनुसंधान को प्रोत्साहित किया जाता है। इस बार प्रतियोगिता में देशभर से 400 से अधिक शोध प्रविष्टियां शामिल हुईं।

प्रतियोगिता का आयोजन HSAI की जनरल सेक्रेटरी एवं पूर्व प्रोफेसर डॉ. सुमन सिंह के निर्देशन में किया गया। डॉ. सिंह ने बताया कि ‘नवदिशा’ युवा शोधार्थियों में शोध कौशल, वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान क्षमता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

प्रतियोगिता का राष्ट्रीय फाइनल 14 नवंबर को आयोजित हुआ। इसमें चयनित शोधार्थियों ने अपने शोध प्रस्तुत किए और विशेषज्ञ निर्णायक मंडल के साथ संवाद कर अपने शोधकार्यों को और बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। डॉ. सिंह के अनुसार, ‘नवदिशा’ केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा होम एवं कम्युनिटी साइंटिस्ट्स को शोध, नवाचार और समाजोपयोगी अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सशक्त मंच है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

पीएफ खाते में अटकी रकम कैसे निकलेगी? EPFO के इस फैसले ने बदला निकासी का गणित | खाताधारकों को बड़ी राहत

छोटी सजा मिली तो 7 साल तक प्रमोशन से बाहर? राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकार की इस व्यवस्था पर दिया बड़ा फैसला

नौकरी बदलते ही कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? PF और पेंशन के हजारों रुपये फंस सकते हैं, जानिए UAN से जुड़ा पूरा खेल

‘खाना खाते वक्त मां पापा की गोद में बैठती थीं…’ राहुल के बयान पर बवाल, सफाई में शिव-पार्वती की तस्वीर डालते ही और भड़का लोगों का गुस्सा; बोले – अपने को भगवान ना समझें राहुल

‘आप इस कुर्सी के लायक नहीं…’ CJI सूर्यकांत से भिड़ गया वकील, सुप्रीम कोर्ट में मचा हड़कंप; बंद करना पड़ा ऑडियो-वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *