दौसा के मालावास में 7 नवंबर से MPL क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 शुरू होगी। 40 टीमें लेंगी हिस्सा, हीरामन बाबा क्रिकेट मैदान पर होगा आयोजन।
दौसा। ग्रामीण प्रतिभाओं को क्रिकेट के मैदान पर अपनी खेल क्षमता दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। दौसा जिले के मालावास गांव में शनिवार, 7 नवंबर से मालावास प्रीमियर लीग (MPL) क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता में कुल 40 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके बीच क्रिकेट मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा।
मालावास प्रीमियर लीग (MPL) क्रिकेट कमेटी एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ हीरामन बाबा क्रिकेट मैदान, मालावास में होगा।
आयोजकों के अनुसार इस खेल महाकुंभ में क्षेत्र की विभिन्न टीमें अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है।
MPL क्रिकेट कमेटी एवं समस्त ग्रामवासियों ने इस अवसर पर खेलप्रेमियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने तथा आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
