सरदार पटेल के योगदान से छात्राओं को कराया रूबरू, राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। प्रो. रीता शुक्ला ने छात्राओं को उनके योगदान की जानकारी दी।

उच्चैन। देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्रीय एकता की मजबूत नींव रखने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं को सरदार पटेल के जीवन, राष्ट्र के प्रति उनके योगदान और रियासतों के भारत में विलय में उनकी ऐतिहासिक भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रीता शुक्ला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने रियासतों के भारत में विलय और देश की एकता को मजबूत करने में पटेल की भूमिका से छात्राओं को अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान कई छात्राओं ने भी सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन डॉ. उपमा सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. ऋचा गुप्ता, डॉ. नरेश सागर, डॉ. पूनम दीक्षित और डॉ. अशोक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

भारत के बैंकों में आने वाला है तगड़ा भूचाल, सरकार ने उठाया ऐसा कदम, रातों-रात बदल जाएगी आपके पैसे रखने की व्यवस्था?

Himachal News: नेपाली मजदूरों को घास कटवाने ले जा रहे थे मां-बेटे, रास्ते में काल बनकर आई कार; 5 की मौत

PNB महाघोटाला: 35 करोड़ से बढ़कर 200 करोड़ पार, पूरा स्टाफ सस्पेंड, CBI की एंट्री से मचा हड़कंप; लॉकर से गहने भी गायब

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के DA पर बड़ा फैसला, 3% बढ़ोतरी के साथ आया ऐसा आदेश; एरियर को लेकर जानें क्या हुआ?

रिटायरमेंट के बाद विभागीय जांच चल रही है तो भी नहीं रुकेगी पेंशन? राजस्थान हाईकोर्ट के इस फैसले में कर्मचारियों के लिए क्या है खास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *