भरतपुर में युवा मतदाताओं को जोड़ने की मुहिम, रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने उठाया यह कदम

भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित हुआ। छात्राओं को फॉर्म नंबर 6 और ECINET से ऑनलाइन नाम जुड़वाने की जानकारी दी गई।

भरतपुर। मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है तो मतदान का अवसर मिलने के बावजूद पात्र नागरिक अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप लगाया गया। इसमें 18-19 आयु वर्ग की पात्र छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया समझाई गई और ऑनलाइन व ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से पंजीकरण के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान, जयपुर के निर्देशों की पालना में आयोजित शिविर में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा ने पात्र छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया।

मोबाइल से भी कर सकती हैं पंजीकरण

महाविद्यालय की इलेक्शन लिटरेसी क्लब (ELC) प्रभारी डॉ. निशा गोयल ने छात्राओं को फॉर्म नंबर 6 के जरिए नाम जुड़वाने की प्रक्रिया बताई। उन्होंने ECINET के माध्यम से मोबाइल फोन पर ऑनलाइन पंजीकरण करने की जानकारी भी दी। वहीं, भरतपुर के प्रीतम कौर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की ELC प्रभारी रवीना और कविता ने अपने विद्यालय की पात्र छात्राओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाए। बीएलओ प्रमोद कुमार ने छात्राओं की सूची तैयार कर उन्हें फॉर्म नंबर 6 वितरित किए।

इन सदस्यों ने भी निभाई भूमिका

शिविर में मतदाता साक्षरता क्लब की सदस्य डॉ. अलका गोयल, सुश्री प्रिया शर्मा, सुश्री पारूल चौधरी और सुश्री अंशुलता बंसल ने सक्रिय योगदान दिया। इस अवसर पर डॉ. सरोज, दीवान सिंह, डॉ. जयराम, सुश्री करिश्मा सिंह और श्रीमती शिवानी सिंघल भी मौजूद रहीं। शिविर का उद्देश्य पात्र युवाओं को मतदाता सूची में पंजीकरण के प्रति जागरूक करना और उन्हें नाम जुड़वाने की प्रक्रिया से परिचित कराना रहा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! अब रंग से तय होगी आपकी पहचान, सरकार के इस नए फरमान से मच गई हलचल

कार चलाते वक्त एक गलती पड़ सकती है भारी; सरकार ला रही है ऐसे सेफ्टी फीचर्स, जानें कब से बदलेंगे कारों के नियम

राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम

सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *