रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय भरतपुर में ‘मेरा भरतपुर, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। किम्मी ने प्रथम और करिश्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
भरतपुर। भरतपुर शहर की समस्याओं को पोस्टरों के जरिए सामने लाने के साथ उनके प्रति जिम्मेदारी का संदेश देने के उद्देश्य से रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘मेरा भरतपुर, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर हुई इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने शहर की प्रमुख समस्याओं को पोस्टरों में उकेरा। प्रतियोगिता में किम्मी ने प्रथम और करिश्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा की अध्यक्षता एवं अकादमिक प्रभारी डॉ. निशा गोयल के निर्देशन में आयोजित यह गतिविधि विकसित भारत जनसेवा अभियान के ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ योजना के अंतर्गत हुई।
प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत@2047 के विजन के तहत स्थानीय और राष्ट्रीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। अकादमिक प्रभारी डॉ. निशा गोयल ने छात्राओं को जलभराव, स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन, सड़क सुरक्षा एवं यातायात, साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा जैसे विषयों पर पोस्टर बनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संकाय सदस्य विनय खण्डेलवाल, दीवान सिंह और सुश्री प्रिया शामिल रहे। वहीं, विकसित भारत जनसेवा अभियान की प्रभारी डॉ. अलका गोयल ने छात्राओं से प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने और अपने प्रयासों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ. लक्ष्मी, डॉ. सरोज, योगेन्द्र सिंह, हरीश कुमार स्वर्णकार, मनेन्द्र और श्री राहुल राणा सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
RSS जिला प्रचारक से मारपीट, थानाधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पति-पत्नी की एक जगह पोस्टिंग पर राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला, फिर भी कर्मचारियों के लिए खुला ये रास्ता
