जयपुर के जगतपुरा में अग्रवाल समाज सेवा समिति की ओर से अग्रसेन जयंती महोत्सव आयोजित हुआ। पार्षदों और अतिथियों की मौजूदगी में करीब 1150 लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
जयपुर। जगतपुरा में अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज की भागीदारी और सामाजिक मेलजोल का माहौल देखने को मिला। अग्रवाल समाज सेवा समिति, जगतपुरा की ओर से आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव में जनप्रतिनिधियों और समाज के पदाधिकारियों ने भाग लिया। आयोजन में करीब 1150 लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
RSS जिला प्रचारक से मारपीट, थानाधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
कार्यक्रम में वार्ड 66 के पार्षद नारायण नेनावत, वार्ड 67 के पार्षद अरुण शर्मा, वार्ड 68 की पार्षद मौसमी मीणा और वार्ड 70 की पार्षद सुशीला रामोतार अग्रवाल मौजूद रहीं। इनके साथ BCR राजस्थान के मेंबर रजनीश गुप्ता ने भी शिरकत की।
समिति अध्यक्ष श्रीनिवास फतेहपुरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं, सेक्रेटरी उमेश गुप्ता ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार जताया। कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन से जुड़ी जानकारी जगतपुरा मंडल अध्यक्ष एवं बगरू विधानसभा से जुड़े पुनीत अग्रवाल ने साझा की।
कार्यक्रम के समापन पर कोषाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने समाज की वर्षभर की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। अग्रसेन जयंती के इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
RSS जिला प्रचारक से मारपीट, थानाधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पति-पत्नी की एक जगह पोस्टिंग पर राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला, फिर भी कर्मचारियों के लिए खुला ये रास्ता
