नदबई में ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ को मिली नई कमान, पूनम अध्यक्ष तो रवीना-ऋतु को मिली अहम जिम्मेदारी

नदबई में सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की नई तहसील कार्यकारिणी का गठन हुआ। पूनम शर्मा अध्यक्ष, रवीना शर्मा महामंत्री और ऋतु शर्मा उपाध्यक्ष नियुक्त हुईं।

नदबई। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ भरतपुर ने नदबई तहसील में संगठन को नई जिम्मेदारियों के साथ सक्रिय करने की शुरुआत की है। गुरुकुल विद्यालय सीनियर सेकेंडरी, नगर रोड में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. ममता शर्मा की अध्यक्षता में तहसील की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी में पूनम शर्मा को तहसील अध्यक्ष, रवीना शर्मा को तहसील महामंत्री और ऋतु शर्मा को तहसील उपाध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. ममता शर्मा ने तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसके बाद माला और पटका पहनाकर तथा तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सक्रिय कार्यकाल की कामना की।

गांव-गांव तक संगठन पहुंचाने पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि किसी संगठन की ताकत केवल उसके पदों से नहीं, बल्कि सक्रिय कार्यकर्ताओं, आपसी एकजुटता और समाज के प्रति समर्पण से बनती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नदबई तहसील की नई कार्यकारिणी संगठन को गांव-गांव और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठन से जोड़ते हुए शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता, महिला सम्मान, जरूरतमंद परिवारों की सहायता, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता जैसे विषयों पर काम किया जाना चाहिए। युवा पीढ़ी को संस्कृति, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना भी संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए।

डॉ. ममता शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से हर गांव और क्षेत्र की महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याएं सुनने और जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य सिर्फ पदों का विस्तार करना नहीं, बल्कि सेवा और सामाजिक सरोकारों के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

नई टीम ने लिया जिम्मेदारी निभाने का संकल्प

नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष पूनम शर्मा, महामंत्री रवीना शर्मा और उपाध्यक्ष ऋतु शर्मा ने जिलाध्यक्ष डॉ. ममता शर्मा का आभार जताया। तीनों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया।न कार्यक्रम में गुरुकुल विद्यालय सीनियर सेकेंडरी, नगर रोड के संचालक प्रदीप उपाध्याय का विशेष सहयोग और उपस्थिति रही। डॉ. ममता शर्मा ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री उषा भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ममता शर्मा मधुकर, जिला मंत्री भुवनेश्वरी दीक्षित और कविता शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं महिलाएं मौजूद रहीं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?

राजस्थान पुलिस बेड़े में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 IPS अधिकारियों के तबादले, जयपुर कमिश्नरेट से जिलों तक बदले कप्तान

पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने फिर जीता एशियन गेम्स का गोल्ड; फाइनल में बल्ले से बरसा रन, गेंदबाजों ने किया काम तमाम

गांवों की सरकार के लिए बिगुल बजा, 4 चरणों में होगा रण; जानिए कब किस चरण में पड़ेगा वोट

पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RAS अधिकारियों के तबादले; भरतपुर के वैर SDO भी बदले | यहां देखें पूरी लिस्ट

RJS भर्ती का इंतजार खत्म होने के करीब? मार्च से पहले वैकेंसी की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बदला गणित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *