भरतपुर में भारत विकास परिषद की ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के तहत 25 टीमों ने प्रश्न मंच में हिस्सा लिया। होली मदर पब्लिक स्कूल ने कनिष्ठ और वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया।
भरतपुर। भारतीय संस्कृति, संस्कार, राष्ट्रीय मूल्यों और गौरवशाली इतिहास से विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद की ओर से चलाए जा रहे ‘भारत को जानो’ अभियान के तहत अंतरविद्यालयी प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों की 25 टीमों ने हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि होली मदर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कनिष्ठ और वरिष्ठ, दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया।
भारत विकास परिषद संपर्क, सहयोग, सेवा, संस्कार, समर्पण एवं राष्ट्रीय चेतना के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण के लिए कार्य करती है। इसी क्रम में संस्कार निर्माण अभियान के तहत सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता 70 विद्यालयों में आयोजित की गई थी। इन विद्यालयों के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के बीच विद्यालय स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता कराई गई।
‘दम घुटने से मरने के बजाय स्वाभिमान की मौत बेहतर’… विश्वेंद्र सिंह छोड़ सकते हैं कांग्रेस, डोटासरा पर खोला मोर्चा; RAS-REET से निकाय चुनाव तक लगाए गंभीर आरोप
कनिष्ठ वर्ग में भव्यांश, वरिष्ठ वर्ग में मुदित प्रथम
गतिविधि संयोजक संस्कार डॉ. लाला शंकर गयावाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार, राष्ट्रीय मूल्यों और देश के गौरवशाली इतिहास के प्रति आत्मगौरव तथा राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना है। प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8 तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में होली मदर पब्लिक स्कूल के भव्यांश लवानियां, पुत्र श्री जयप्रकाश लवानियां, कक्षा षष्ठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रूद्र प्रताप सिंह, पुत्र रामप्रताप सिंह, कक्षा अष्टम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में मुदित अग्रवाल, पुत्र प्रदीप कुमार, कक्षा नवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तरूण कुमार, पुत्र श्री लखन सिंह, कक्षा नवम द्वितीय स्थान पर रहे। इस तरह होली मदर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया।
4 अक्टूबर को करौली में होगी प्रांतस्तरीय प्रतियोगिता
भारत विकास परिषद शाखा सचिव रवि कुमार जिंदल ने बताया कि अंतरविद्यालयी प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 4 अक्टूबर को करौली में आयोजित राजस्थान पूर्व प्रांत की प्रांतस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता की मेजबानी करौली शाखा द्वारा की जाएगी।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्रतियोगिता संयोजक कपिल कुमार गुप्ता, ई. राजेन्द्र कुमार डंडौतिया, राम अवतार कोठारी, रविन्द्र कुमार शर्मा, उपेंद्र शर्मा एवं राजेश मित्तल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परिषद परिवार के सदस्यों के साथ विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं ने भी प्रतियोगिता के आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
