नवलगढ़
राजस्थान में नवलगढ़ के पोदार महाविद्यालय द्वारा 31 जुलाई शनिवार को 11वीं तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र सिंह के अनुसार ऑनलाइन क्विज में 80% या अधिक अंक अर्जित करने वाले सहभागियों में से प्रथम 9 स्थानों पर आने वाले विद्यार्थियों को ‘नवलगढ़ गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इन विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर शिक्षण शुल्क में 50% की छूट प्रदान की जाएगी।
संकाय विकास कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अकादमिक गतिविधियों के माध्यम से प्रेरित करना और प्रतिभाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
क्विज में निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश लेने के पश्चात किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना अथवा व्यक्तित्व विकास से संबंधित 21 दिवसीय प्रशिक्षण में से एक कार्यक्रम निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- लैंड पूलिंग पर किसानों का बड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय में गरमाई बैठक | 12 गांवों के किसान आमने-सामने, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बैंक में CBI का ‘जाल’… रिश्वत का पूरा खेल ध्वस्त | नोट हाथ में लेते ही ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र रंगे हाथ दबोचे गए
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- अब AI बताएगा कौन बनेगा अगला स्टार | श्रेयस अय्यर जुड़े इस क्रिकेट प्लेटफॉर्म से, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा सीधा मौका
- केक नहीं, पेड़ लगाओ | MPUAT के छात्रों को मिला पर्यावरण बचाने का अनोखा मंत्र, जन्मदिन पर वृक्षारोपण का आह्वान
- मीटर उठा ले गए, फिर मांगे 25 हजार | ACB ने रिश्वत के खेल का किया ‘पावर कट’, JVVNL के AEN समेत दो गिरफ्तार
- रेगिस्तान में पानी बचाने की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान | एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह धाकड़ को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- चार रंग के डिब्बों से बदलेगी सफाई की तस्वीर | उच्चैन कन्या कॉलेज में पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत, छात्राओं ने ली हरियाली और स्वच्छता की शपथ
