माहेश्वरी समाज की नई जिला कार्यकारिणी का ऐलान, अलवर से धौलपुर तक मिली जिम्मेदारियां | प्रहलाद मंत्री, विकास अर्थमंत्री और संजय को संगठन की कमान

अलवर भरतपुर जिला माहेश्वरी सभा की नई त्रिवर्षीय कार्यकारिणी घोषित। आनंद माहेश्वरी अध्यक्ष, प्रहलाद माहेश्वरी मंत्री, विकास काबरा अर्थमंत्री और संजय माहेश्वरी को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली।

भरतपुर। अलवर, भरतपुर, डीग, करौली और धौलपुर जिलों को शामिल करने वाली अलवर भरतपुर जिला माहेश्वरी सभा की नई त्रिवर्षीय कार्यकारिणी में जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया गया है। पूर्वोत्तर प्रादेशिक माहेश्वरी सभा से संबद्ध संगठन के चुनावों के बाद विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्तियां की गई हैं।

16% पटरियों पर 41% ट्रैफिक का बोझ, रेलवे ने अब पकड़ ली देश की ‘नस’ | ये 7 रूट होंगे चार लाइन, यात्रियों को मिल सकता है बड़ा फायदा

सभा के अध्यक्ष आनंद माहेश्वरी (अलवर) के नेतृत्व में भरतपुर जिले से प्रहलाद माहेश्वरी को मंत्री, विकास काबरा को अर्थमंत्री और संजय माहेश्वरी को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लक्ष्मीनारायण और दीपक माहेश्वरी को नियुक्त किया गया है।

मंत्री प्रहलाद माहेश्वरी ने बताया कि अलवर जिले से  भरतराम माहेश्वरी (थानागाजी) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही दीपक माहेश्वरी को संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

नई कार्यकारिणी में राजेश माहेश्वरी, आशीष डागा और संजय माहेश्वरी को भी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद माहेश्वरी समाज में उत्साह का माहौल है। भरतपुर माहेश्वरी मंडल समिति के जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राखी बांधने बहन जाए या भाई दफ्तर? सवाल उठा तो सरकार ने बदल दिया छुट्टी का नियम | हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर हुआ बड़ा फैसला

2029 चुनाव से पहले युवाओं पर EC का बड़ा फोकस, 50 हजार क्लबों से जुड़ेगी ‘Gen Z-Gen Alpha’ की नई पीढ़ी | 15 लाख स्कूल, 70 हजार कॉलेज और 1,400 यूनिवर्सिटी तक पहुंचेगा अभियान

रिटायरमेंट से पहले राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची शिकायत | जस्टिस मेहता की चिट्ठियों ने खड़े किए कई सवाल

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *