भुसावर के स्वतंत्रता सेनानी केहरी सिंह पाण्डेय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विश्व बन्धुत्व रक्तदान अभियान 2026 के तहत शिविर लगा। 36 लोगों ने रक्तदान किया।
भुसावर। कस्बे के स्वतंत्रता सेनानी केहरी सिंह पाण्डेय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शुक्रवार, 21 अगस्त को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के समाज सेवा प्रभाग की ओर से संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका डॉ. दादी प्रकाशमणि की 19वीं पावन पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विश्व बन्धुत्व रक्तदान अभियान-2026 के तहत यह शिविर लगाया गया।
शिविर में भुसावर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 36 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इनमें पति-पत्नी के साथ कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
शिविर का शुभारंभ चिकित्सा प्रभारी डॉ. दीपक शर्मा, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर चन्द्रशेखर पाण्डेय, रक्त कोष फाउंडेशन के ब्रांड एंबेसडर अरविन्द मित्तल, आरबीएम भरतपुर के डॉ. अमित राव और संजू वाला शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का टीका लगाकर एवं बैज पहनाकर स्वागत किया गया।
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा भुसावर की प्रभारी एवं रूपवास सह प्रभारी भरतपुर बबीता दीदी, वैर-भुसावर प्रभारी गीता दीदी, ओल प्रभारी योगिता दीदी और हिना बहन ने शिविर के उद्देश्य और अभियान की जानकारी दी।
रक्त संग्रहण का कार्य आरबीएम भरतपुर की मेडिकल टीम ने किया। टीम में डॉ. अमित राव, संजू वाला शर्मा, विष्णु शर्मा, चन्द्रवीर, हरेन्द्र और वीरेन्द्र शामिल रहे।
अतिथियों ने कहा कि यह अभियान केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रीय एकता और विश्व बन्धुत्व को समर्पित व्यापक अभियान है। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाना बेहद महत्वपूर्ण कार्य है। रक्तदान के माध्यम से हम किसी दूसरे व्यक्ति को जीवनदान देने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही रक्तदाताओं को भरोसा दिलाया गया कि उनके द्वारा दिया गया रक्त पूरी तरह सुरक्षित तरीके से जरूरतमंदों के उपयोग में लाया जाएगा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
Judgment: बेटा-बहू घर में रहेंगे या नहीं, फैसला बुजुर्ग का? सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया अधिकार
निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, RAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
