दौसा
दौसा जिले में स्थित सिद्धपीठ मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के लाखों श्रद्धालु अब बालाजी महाराज के ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे। एक क्लिक पर भोग व्यवस्था एवं मंदिर से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी ऑनलाइन ली जा सकेगी।
मंदिर के नए महंत नरेशपुरी महाराज ने यह जानकारी दी। उन्होंने महंत की गद्दी संभालने के बाद कहा कि ब्रह्मलीन किशोरपुरी महाराज द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों, महिलाओं के शैक्षिक उत्थान कार्यक्रम व अन्य सामाजिक सरोकारों के कार्यों को वे आगे बढ़ाएंगे।
महंत की गद्दी संभालने के बाद मंदिर के नए महंत नरेशपुरी ने स्वयंभू बालाजी महाराज, भैरवबाबा, प्रेतराज सरकार व सीताराम दरबार मंदिर में ढोक लगाई और कहा कि वे सर्व समाज को साथ लेकर चलने का प्रयास करते हुए विकास योजनाओं को गति देंगे।
मंदिर द्वारा संचालित सभी गतिविधियों की कमियों को दूर कर नए सिरे से योजना बनाकर उन्हें और व्यापक बनाने का काम किया जाएगा। जिससे कि समाज के जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिले और क्षेत्र का विकास हो सके।
प्रतिक्रिया और सुझाव देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
मंदिर ट्रस्ट इन योजनाओं परभी करेगा काम
महंत किशोरपुरी स्मृति कॉलेज के माध्यम से कंप्यूटर टीचर की भर्ती को देखते हुए इसी सत्र से एक वर्षीय निशुल्क पीजीडीसीए कोर्स की शुरूआत की जाएगी। वर्ष 2022 में गुरुकुल की तर्ज पर वैदिक संस्कृति की सभी विधाओं जैसे ज्योतिष, कर्मकांड, योग, वास्तु, वैदिक शिक्षा के उच्च स्तरीय तकनीकी संस्थान प्रारंभ किए जाएंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, एक ही दिन होंगे कई आयोजन
- जयपुर के डॉ. संजीव अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी, बिगाटेक में बने स्वतंत्र निदेशक
- भरतपुर के क्रिकेट को मिली बड़ी खुशखबरी, राजस्थान की रणजी टीम में तीन खिलाड़ियों की एंट्री; चौथे को भी जगह
- 10वीं बोर्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव, नंबर कम आए तो मई में फिर परीक्षा; मगर सबको नहीं मिलेगा मौका
- यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन ने बरपाया कहर, मुख्य इमारत तबाह; 52 साल के कर्मचारी की मौत | देखें वीडियो
- टोंक के कलापर्व में चमका कोटा का नाम, डॉ. रमेश चन्द मीणा को मिला राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान
- विदेश से मेडिकल पढ़कर लौटे छात्रों के लिए राहत, FMG स्टाइपेंड पर बनी सहमति; अब शुरू होगी प्रक्रिया
- नदबई में ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ को मिली नई कमान, पूनम अध्यक्ष तो रवीना-ऋतु को मिली अहम जिम्मेदारी
- ब्लिंकिट के डार्क स्टोर में खुली लापरवाही की परतें, 13 डिग्री पर रखा था पनीर-चीज; 164 पैकेट नष्ट
