जयपुर
राजस्थान सरकार ने पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर 23 अगस्त को प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित कर दिया है। कल्याण सिंह के निधन पर 22 और 23 अगस्त का प्रदेश में शोक भी घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कल्याण सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद 2 मिनट का शोक रखकर मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित दी।
प्रदेश में दो दिन राजकीय शोक के साथ ही सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण ज़्यादातर मंत्री अपने गृह क्षेत्र से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मंत्रिपरिषद की बैठक में जुड़े। जो मंत्री जयपुर में मौजूद थे, उन्होंने सीएमआर पहुंचकर बैठक में हिस्सा लिया।
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 23 अगस्त को नरौरा में गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। देश के कई राजनेता, केंद्रीय मंत्री भी उनकी अंत्येष्टि में शामिल होंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Bharatpur: 11 मई से आयोजित होगी जिला ताईक्वानडो चैंपियनशिप
- कार और ट्रेलर में भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 5 की मौत, 8 घायल
- दलील पूरी होते ही कोर्ट से बाहर निकले वकील, जज हुए नाराज | इसके बाद फिर ये हुआ | दिल्ली शराब घोटाला मामला
- आगरा में हाईवे पर एक्सीडेंट: काल बनकर आया बेकाबू ट्रक दम्पती को रौंद गया | भाई की शादी से लौट रहे थे
- डीग: ई-मित्र संचालकों द्वारा रजिस्ट्रेशन के नाम पर किसानों से अधिक वसूली करने की शिकायत | भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने प्रशासन को दिया ज्ञापन
- वैर के ग्राम जहाज में 24 अप्रैल से शुरू होगा कारिस देवबाबा का लक्खी मेला
- भरतपुर के वार्ड 43 में धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती