बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, गहरे गड्ढों में डूबा रास्ता| जेई पर लापरवाही के आरोप, गुप्तेश्वर महादेव जाने वाले श्रद्धालु भी परेशान

दौसा के आशावारी डूंगरी-बजरंग नगर मार्ग पर बारिश के बाद गहरे गड्ढों में जलभराव से लोगों और श्रद्धालुओं को परेशानी। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के जेई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

दौसा। जिला मुख्यालय के आशावारी डूंगरी-बजरंग नगर-गुप्तेश्वर रोड की बदहाल स्थिति ने नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश शुरू होते ही बजरंग नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सावन माह में गुप्तेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इसी जलभराव वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है।
राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | पदोन्नति के बाद इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किए आदेश

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मार्ग की समस्या को लेकर नगर परिषद के संबंधित अधिकारियों को कई बार मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि नगर परिषद कार्यालय जाने पर अधिकारी अक्सर नहीं मिलते और कर्मचारियों का जवाब होता है कि “साहब फील्ड में गए हैं।”

बताया गया कि यह मार्ग वार्ड नंबर 20 में आता है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि संबंधित कनिष्ठ अभियंता (जेई) को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन तक रिसीव नहीं किया। इससे लोगों में नगर परिषद और संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज से खत्म हुआ टोल का ‘ब्रेक’ | बिना रुके कटेगा FASTag, लेकिन एक गलती पड़ सकती है भारी

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क पर भरे गंदे पानी के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों में तत्काल गिट्टी-मोरम डलवाकर मार्ग को आवागमन योग्य बनाया जाए। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश

28 करोड़ कैश, 15 किलो सोना और गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब, बीरभूम में छापे ने खोला करोड़ों के खजाने का राज | 49 करोड़ की बरामदगी से बंगाल में सियासी भूचाल, आरोपी ने बताई रकम की पूरी कहानी

FIR दर्ज है तो क्या प्रमोशन रुक जाएगी? हाईकोर्ट ने दिया ऐसा फैसला, लाखों कर्मचारियों के लिए बन सकता है मिसाल

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *