भरतपुर दौरे से पहले एक्शन मोड में प्रशासन | CM भजनलाल के कार्यक्रम स्थलों पर मंत्रियों-विधायकों ने संभाला मोर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 28 जुलाई को डीग और 29 जुलाई को भरतपुर दौरे पर रहेंगे। खेरली गूर्जर में बालिका सैनिक स्कूल का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम स्थलों का गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक बहादुर सिंह कोली और डॉ. शैलेश सिंह ने निरीक्षण किया।

भरतपुर/हलैना (विष्णु मित्तल)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 28 जुलाई को डीग और 29 जुलाई को भरतपुर दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा तय होने के बाद सोमवार को कार्यक्रम स्थलों का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, भरतपुर और डीग के जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, प्रशासनिक अधिकारियों तथा भाजपा पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम और विधायक बहादुर सिंह कोली ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री 29 जुलाई को वैर उपखंड के हलैना कस्बे से करीब तीन किलोमीटर दूर खेरली गूर्जर गांव में निर्माणाधीन बालिका सैनिक स्कूल का शिलान्यास करेंगे।

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

सभा स्थल से लेकर पार्किंग तक हर व्यवस्था की हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान जनसभा स्थल, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, इंटरनेट कनेक्टिविटी, मोबाइल टॉयलेट, पार्किंग और सभा स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: क्या मोदी सरकार ने पहले ही ध्वस्त कर दी विपक्ष की पूरी बिसात? जानें पूरी कहानी

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) राजीव शर्मा, उपखंड अधिकारी सचिन यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

NTA में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 47 अधिकारी एक झटके में बर्खास्त, कई पर FIR की तैयारी; NEET विवाद के बाद पूरे सिस्टम का ‘ऑपरेशन’

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *