समर का डबल धमाका, पायल-आशु बनीं चैंपियन, भरतपुर बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर

भरतपुर जिला बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता में समर ने अंडर-19 एकल का खिताब जीता। आशु खान और पायल अपने-अपने वर्गों की विजेता बनीं। जानिए सभी मुकाबलों के नतीजे।

भरतपुर (संजीव चीनिया)। भरतपुर बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित जूनियर एवं सीनियर जिला रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 और सीनियर वर्ग के मुकाबलों में कई रोमांचक मैच देखने को मिले, जबकि कुछ वर्गों में विजेताओं का भी फैसला हो गया। सबसे ज्यादा चर्चा समर के शानदार प्रदर्शन की रही, जिन्होंने अंडर-19 एकल वर्ग का खिताब अपने नाम करने के साथ युगल वर्ग में भी सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास, ‘विक्रम-1’ की कामयाबी ने दुनिया को चौंकाया | पहली बार निजी रॉकेट ने हासिल की ऑर्बिट, तीसरे देशों के क्लब में भारत की एंट्री

अंडर-19 एकल में समर, सक्षम, अंशु और समीर पहुंचे सेमीफाइनल

अंडर-19 बालक एकल वर्ग के शुरुआती मुकाबलों में समर ने प्रियांशु, सक्षम ने शुभम, अंशु ने गर्वित और समीर ने पृथ्वी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इसके बाद खेले गए सेमीफाइनल में समर ने सक्षम को 15-6, 15-5 से और समीर ने अंशु को 15-11, 15-11 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबले में समर ने एक बार फिर दमदार खेल दिखाते हुए समीर को 15-7, 15-10 से हराकर अंडर-19 बालक एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया।

आशु खान और पायल बनीं विजेता

अंडर-19 बालिका एकल वर्ग के फाइनल में आशु खान ने अमृता को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

वहीं सीनियर महिला एकल वर्ग में पायल ने हेमा को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

सीनियर पुरुष वर्ग में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ

सीनियर पुरुष एकल वर्ग के मुकाबलों में पाव ने हर्षित, समर ने तरुण तथा देवांश ने बादल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

युगल मुकाबलों में भी दिखा शानदार खेल

अंडर-19 बालक युगल वर्ग में समर और मयंक की जोड़ी ने आदित्य और शुभम को हराया। खुशवंत और पृथ्वी की जोड़ी ने अंशु और पीयूष को मात दी। प्रियांशु और सक्षम की जोड़ी ने पृथ्वी और गर्वित की जोड़ी को हराया, जबकि तन्मय और समीर की जोड़ी ने प्रिंस और मयंक की जोड़ी को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

महिला युगल वर्ग में पायल और अमृता की जोड़ी ने पहले दिशा और वंशिका को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद फाइनल में अंजलि और हेमा की जोड़ी को पराजित कर महिला युगल वर्ग का खिताब भी अपने नाम कर लिया।

रविवार को होंगे बाकी निर्णायक मुकाबले

प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक युगल वर्ग तथा सीनियर पुरुष एकल वर्ग के शेष मुकाबले रविवार, 19 जुलाई 2026 को खेले जाएंगे, जिन पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की नजर रहेगी।

इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ की सचिव रेनू लवानिया एवं कोषाध्यक्ष रजत लवानिया उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों और अगले दौर में पहुंचने वाले प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी कड़ी मेहनत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

बैटरी की दुनिया में भारत का धमाका: सिर्फ 1 मिनट में 80% चार्ज होगा फोन और EV, जानें इस स्वदेशी तकनीक का राज

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *