भरतपुर
पंचायतीराज चुनाव में टिकट को लेकर राजस्थान कांग्रेस में कलह चरम पर है। इसी घमासान के बीच भरतपुर जिले में कामां से कांग्रेस विधायक जाहिदा खान और बसपा के रास्ते कांग्रेस का दामन थमने वाले विधायक वाजिब अली के बीच जोरदार ठन गई है।
गुरुवार को कामां से कांग्रेस विधायक जाहिदा खान ने भरतपुर जिला परिषद के वार्ड 1, 2और 36 में फर्जीवाड़े के जरिए सिंबल वितरण करने का आरोप कांग्रेस पदाधिकारियों और बसपा से कांग्रेस में आए विधायक वाजिब अली पर लगाया है।
जाहिदा का आरोप: वाजिब अली ने पैसे लेकर टिकट बांटे
कामां विधायक जाहिदा ने भरतपुर के संगठन प्रभारी वेदप्रकाश सोलंकी को चिट्ठी लिखकर वाजिब अली पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि कामां विधानसभ क्षेत्र में भरतपुर जिला परिषद के छह वार्ड आते हैं। छह में से तीन वार्डों में वाजिब अली ने फर्जी तरीके से टिकट बांटे। मैंने मेरे विधानसभा क्षेत्र में आने वाले 6 वार्डों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टिकट की सिफारिश की। मुझे प्रभारी ने सिंबल सौंप दिए।
जाहिदा ने कहा कि नगर से विधायक वाजिब अली ने पार्टी के कुछ पदाधिकारियों से मिलकर पैसे लेकर जिला परिषद की वार्ड 1, 2 और 36 में भाजपा समर्थित लोगों को कांग्रेस पार्टी के सिम्बल पर जिला परिषद सदस्य का नामांकन भरवा दिए। बाद में फर्जी तरीके से इन उम्मीदवारों को कांग्रेस पार्टी के सिम्बल भी दे दिए।
जाहिदा ने आरोप लगाया कि 1,2, 36 वार्ड में फर्जीवाड़ा करके 2-2 सिंबल कैसे दिए गए। इस पूरे घटनाक्रम की जांच होनी चाहिए, इससे कांग्रेस पार्टी को पंचायत जिला परिषद चुनाव में बड़ा नुकसान होने वाला है। जाहिदा ने मांग की कि वार्ड 1,2, 36 में कांग्रेस पार्टी के टिकट में हुए फर्जीवाड़े में जो भी पदाधिकारी और अन्य लोग शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
कांग्रेस कराएगी एफआईआर
भरतपुर जिला प्रभारी और कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने जाहिदा खान की चिट्ठी मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि सिंबल लिफाफे बंद किसने किए, क्या सिंबल की फोटो कॉपी करके दूसरे लोगों को सिंबल दिए गए हैं, यह जांच का विषय है और इसकी जांच के लिए भरतपुर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है जो इस पूरे मामले की जांच करेगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।
वाजिब अली का आरोप: जाहिदा ने छल-कपट किया
बसपा से कांग्रेस में आए विधायक वाजिब अली ने कहा कि फर्जीवाड़े के आरोप बेबुनियाद है, हमने कोई फर्जीवाड़ा नहीं किया। पार्टी ने जो सिंबल हमें दिए हैं वहीं हमने प्रत्याशियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 2 मेरी विधानसभा सीट नगर में आता है। कामां विधायक जाहिदा ने छलकपट करके गलत टिकट दिए। मेरी सिफारिश पर तय उम्मीदवार तीन दिन पहले ही नामांकन कर चुके थे।
वाजिब अली ने कहा कि जाहिदा ने वार्ड से बाहर के व्यक्ति को टिकट दिया, जो BJP नेता जगत सिंह का नजदीकी है। जाहिदा खान छलकपट और गड़बड़ियां खुद करती हैं और आरोप हम पर लगाती हैं। जाहिदा मेरी लोकप्रियता से परेशान हैं। जाहिदा छलकपट और बगड़बड़ियों में लिप्त हैं। एक तरह से गड़बड़ियों का उद्योग चला रखा है। इन सबसे बचने के लिए वे मेरे पर अनर्गल आरोप लगा रही हैं। उनके आरापों में कोई दम नहीं है।
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- MPUAT की खेल स्पर्धाओं में CTAE का दबदबा, चार खेलों में जमाया पहला स्थान; RCA भी नहीं रहा पीछे
- दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला
- पीएफ की कार्रवाई से बचाने के नाम पर मांगे 2 लाख, एक लाख लेते ही एसीबी के हत्थे चढ़ा EPFO अधिकारी
- राजस्थान हाईकोर्ट का 2027 छुट्टियों का कैलेंडर जारी, गर्मियों में 28 दिन बंद रहेंगी अदालतें; इन 3 शनिवार को भी करना होगा काम
- अब देश में नहीं बिकेगा ‘कच्चा-पक्का’ माल, दवा कंपनियों पर सरकार का शिकंजा, उठाया जाने वाला है ये बड़ा कदम
- राजस्थान के 639 कॉलेजों में से चुने गए सिर्फ 10, भरतपुर के इस कॉलेज ने कैसे बनाई टॉप-10 में जगह? जानिए बड़ी उपलब्धियों की पूरी कहानी
- जनजातीय गौरव दिवस पर छात्राओं ने पोस्टर और कहानियों से उकेरी जनजातीय संस्कृति, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
- राजस्थान में न्यायिक महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 जजों को नई जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां मिली कमान
- भरतपुर के इस युवा बल्लेबाज ने मारी बड़ी बाजी, BCCI की अंडर-16 टीम में चयन; एक और खिलाड़ी को मिला मौका
