मीटर उठा ले गए, फिर मांगे 25 हजार | ACB ने रिश्वत के खेल का किया ‘पावर कट’, JVVNL के AEN समेत दो गिरफ्तार

ACB टोंक ने JVVNL के सहायक अभियंता नवनीत सिंह गुर्जर और कम्प्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद शाजिम को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मीटर लौटाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप।

टोंक 

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

बिजली के मीटर से शुरू हुई कहानी सीधे रिश्वतखोरी के जाल तक पहुंच गई। परिवादी को पहले वीसीआर भरने का डर दिखाया गया, फिर मीटर लौटाने की कीमत तय हुई। लेकिन जैसे ही रिश्वत की रकम हाथों में पहुंची, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने पूरा खेल बिगाड़ दिया।

Health Capsule: घुटनों का दर्द, पेट का तनाव और महिलाओं की परेशानी… | आयुष मंत्रालय ने बताया एक ऐसा योगासन, जिसके फायदे जानकर चौंक जाएंगे

शुक्रवार को ACB टोंक इकाई ने जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) टोंक के सहायक अभियंता नवनीत सिंह गुर्जर और उसके सहयोगी मोहम्मद शाजिम को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार 4 जून को विद्युत विभाग की एक टीम परिवादी के घर पहुंची थी। टीम ने मीटर की फोटो ली और उसे खोलकर अपने साथ ले गई। आरोप है कि इसके बाद सहायक अभियंता नवनीत सिंह गुर्जर ने परिवादी को वीसीआर भरने की कार्रवाई का भय दिखाया और मीटर वापस देने के बदले 25 हजार रुपए की रिश्वत मांग ली।

परिवादी ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई और बाद में सौदा 20 हजार रुपए में तय हो गया। इसके बाद ACB ने जाल बिछाकर ट्रैप की योजना बनाई।

RBI का दांव और रुपये की छलांग | एक फैसले ने डॉलर के सामने 50 पैसे मजबूत कर दी भारतीय करेंसी | रेपो रेट को लेकर ये हुआ फैसला

उप महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज नारायण टोगस के सुपरवीजन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। ट्रैप के दौरान सहायक अभियंता ने परिवादी को अपने कार्यालय में कार्यरत सहयोगी मोहम्मद शाजिम को पैसे देने के लिए कहा। जैसे ही परिवादी ने 20 हजार रुपए शाजिम को दिए, उसने रकम गिनकर अपनी पैंट की पीछे वाली जेब में रख ली।

यहीं ACB की टीम सक्रिय हो गई। अधिकारियों ने तुरंत दबिश देकर रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली और दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी नवनीत सिंह गुर्जर (44) जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में JVVNL टोंक में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है। वहीं मोहम्मद शाजिम (32) टोंक का निवासी है और निगम कार्यालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहा था।

ACB की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमाला के निर्देशन में मामले की जांच जारी है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

40 फिल्मों का महाधमाका | एक बार Zee Cinema लगाया तो रिमोट ढूंढते रह जाएंगे आप

7 नए IAS अफसरों को मिली पहली बड़ी जिम्मेदारी | राजस्थान के इन जिलों में संभालेंगे प्रशासन की कमान

OTS पर हाईकोर्ट का बड़ा झटका: सरकार का फैसला रद्द | कहा- सत्ता बदली है, वादा नहीं; अब पुराने प्लान पर ही बनेगा प्रोजेक्ट

ICU बना मौत का कमरा, धुएं ने छीन ली कई लोगों की सांसें | अस्पताल की 5वीं मंजिल पर भड़की आग, मरीज खिड़कियों से निकाले गए

रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें