बीए-बीकॉम में दाखिले की दौड़ शुरू | भरतपुर कॉलेज में एडमिशन की अंतिम तारीख घोषित, 26 मई के बाद नहीं मिलेगा मौका

भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में बीए, बीकॉम और बीएससी प्रवेश 2026-27 की अंतिम तिथि 26 मई तय की गई है। 30 मई को वरीयता सूची जारी होगी और 1 जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

भरतपुर 

भरतपुर से बड़ी शिक्षा अपडेट सामने आई है। रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर (बी.ए., बी.कॉम और बी.एससी) में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है, जिसकी अंतिम तिथि 26 मई 2026 तय की गई है। इसके बाद किसी भी छात्रा को आवेदन का मौका नहीं मिलेगा।

पेट्रोल ने फिर लगाई आग, डीजल ने निकाला दम | 10 दिन में चौथा झटका, दिल्ली में ₹100 पार हुआ पेट्रोल

Ramshwari Devi Kanya Mahavidyalaya Bharatpur की ओर से बताया गया है कि इच्छुक छात्राएं नजदीकी ई-मित्र केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 मई 2026 को अंतरिम प्रवेशित छात्राओं की वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी। यह सूची आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भी भेजी जाएगी। वहीं 1 जून 2026 को सुबह 10 बजे तक कॉलेज के सूचना पट्ट पर भी सूची चस्पा कर दी जाएगी।

सूची में शामिल छात्राओं को एक बधाई पत्र दिया जाएगा, जिसे ई-मित्र से प्राप्त करना होगा। इसके बाद उन्हें आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी और जरूरी दस्तावेज—10वीं व 12वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड, मूल निवास और जाति प्रमाण पत्र—के साथ कॉलेज में जमा करवाना होगा। साथ ही मूल दस्तावेजों का सत्यापन भी अनिवार्य रहेगा।

इसके बाद छात्राओं को ई-मित्र के माध्यम से फीस जमा करानी होगी। यह पूरी प्रक्रिया 1 जून से 6 जून 2026 के बीच पूरी करना अनिवार्य होगा, अन्यथा प्रवेश रद्द माना जाएगा।

RBI करेंसी चेस्ट से 8.70 करोड़ उड़ाए, फिर खरीदा करोड़ों का बंगला | बैंक अफसर की लग्जरी लाइफ का काला खेल बेनकाब

अंतिम प्रवेश सूची 8 जून 2026 को जारी की जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने साफ किया है कि प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्राओं को दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करना अनिवार्य है, वरना उन्हें प्रवेश से वंचित रहना पड़ेगा।

नियमित कक्षाएं 1 जुलाई 2026 से शुरू होंगी, जिसके साथ नए सत्र की पढ़ाई औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

90 साल की सास को पीठ पर लादकर 3 KM चली बहू | बैंक से 500 रुपये की पेंशन के लिए सिस्टम से जंग की दिल दहला देने वाली तस्वीर, वीडियो ने झकझोर दिया देश

30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’

‘तेल का नया बादशाह’ | होर्मुज संकट के बीच भारत का सहारा बना वेनेजुएला, सऊदी-अमेरिका दोनों पीछे छूटे

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।