भरतपुर में विहिप सेवा विभाग की बैठक में महिलाओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण, संस्कारशालाओं और चिकित्सा शिविरों को लेकर बड़े फैसले लिए गए।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
भरतपुर
भरतपुर में विश्व हिन्दू परिषद के सेवा कार्यों को अब और बड़ा विस्तार मिलने जा रहा है। स्थानीय मथुरा प्रसाद पोद्दार आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित विहिप सेवा विभाग की बैठक में महिलाओं के प्रशिक्षण, संस्कारशालाओं और चिकित्सा सेवा से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में सेवा गतिविधियों को गांव-शहर तक मजबूत करने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
तेल के दामों ने फिर दिया झटका | 10 दिन में तीसरी मार, अब इतनी बढ़ गई पेट्रोल-डीजल की कीमत
बैठक की अध्यक्षता संस्कारशाला समिति के अध्यक्ष अमरचंद मित्तल ने की। कार्यक्रम में विहिप नगर अध्यक्ष कमल कपूर मुख्य अतिथि और नगर उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसी दौरान संस्कारशाला की आचार्या बहनों का दक्षता वर्ग भी आयोजित किया गया, जिसमें सेवा और संगठन के कार्यों को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।
बैठक में मुख्य वक्ता विहिप के प्रांत सेवा प्रमुख नरेश खंडेलवाल ने संगठन की चल रही सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निशुल्क मेहंदी और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण स्थानीय उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर, पुराना बयाना बस स्टैंड पर शुरू किया गया है। इस प्रशिक्षण में 30 से अधिक बहनें नियमित रूप से लाभ ले रही हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, केशव नगर में महिलाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर और सिलाई प्रशिक्षण केंद्र भी लगातार संचालित किया जा रहा है। विहिप सेवा विभाग जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, फोल्डिंग पलंग, व्हील चेयर और बॉकर जैसे सहायक उपकरण भी उपलब्ध करा रहा है।
30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संस्कारशालाओं के माध्यम से चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिल सकें। इस जिम्मेदारी के लिए संयोजिका कुसुम रावत और सह संयोजिका शीला खंडेलवाल को दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम का संचालन शहर सेवा प्रमुख लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने किया। बैठक में सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘तेल का नया बादशाह’ | होर्मुज संकट के बीच भारत का सहारा बना वेनेजुएला, सऊदी-अमेरिका दोनों पीछे छूटे
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
