नई हवा ब्यूरो | नई दिल्ली
डेढ़ साल के एरियर का इंतजार करने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और राहत वाली खबर आ रही है। सूत्रों ने बताया कि अब उन्हें सितम्बर माह में दो तोहफे मिल सकते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 11 फीसदी बढ़ाकर 28 फीसदी किया गया था। पर सरकार ने डेढ़ साल का एरियर देने से इनकार कर दिया था। पर जून 2021 के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान होना अभी बाकी है। अब केंद्र सरकार एरियर भी देने का मूड बना रही है।
दरअसल पिछले साल से कोरोना के चलते तीन छमाही की किस्तों को जुलाई 2021 तक फ्रीज रखा गया था। 14 जुलाई को ही केंद्रीय कर्मचारियों DA बढ़ाया गया था। अब जून में होने वाली बढ़ोतरी पर फैसला होना है।
सितंबर में हो सकता है फैसला
सूत्रों का कहना है कि सितम्बर के अंत तक एक तोहफा तो इस DA में बढ़ोतरी का मिलना है। नए आंकड़ों के हिसाब से इसमें तीन फीसदी की बढ़ोतरी होना तय है। इसके बाद DA बढ़ कर 31 फीसदी हो जाएगा। आधिकारिक तौर पर जून 2021 के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) का ऐलान सितंबर मध्य तक होने की उम्मीद है। इसका भुगतान भी सितंबर की सैलरी के साथ हो सकता है।
जून 2021 में AICPI के आंकड़े अच्छे रहे हैं। AICPIN के आंकड़ों (All India consumer price index) से साफ है कि महंगाई भत्ते में एक बार फिर 3 फीसदी का इजाफा देखने को मिल सकता है। जून 2021 का आंकड़ा 121.7 रहा है। जून 2021 के इंडेक्स में 1.1 अंक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 121.7 पर पहुंचा है। ऐसे में 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ना तय है। 121.7 के आंकड़े से महंगाई भत्ता (DA Hike in June 2021) 31.18 फीसदी होता है, लेकिन, DA का कैलकुलेशन राउंड फिगर में होता है। ऐसे में DA 31 फीसदी देय होगा।
एरियर का भी सरकार करेगी ऐलान!
केंद्र सरकार जब आधिकारिक रूप से जून माह के तीन फीसदी DA बढ़ने का ऐलान करेगी, तब वह एरियर देने का भी ऐलान कर सकती है। पर यह ऐलान पिछले डेढ़ साल के रोके गए एरियर का नहीं होगा। केंद्र सरकार इस डेढ़ साल के एरियर के बारे में तमाम कारण बताते हुए राज्य सभा में साफ़ कह चुकी है कि इसका भुगतान नहीं किया जाएगा। लेकिन सूत्रों से खबर आ रही है कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को दो महीने जुलाई और अगस्त का एरियर देने का मूड बना रही है। इसका भुगतान भी सितम्बर की सैलरी के साथ हो सकता है।
अब कर्मचारी यूनियन भी यही चाहती हैं कि केंद्र सरकार उन्हें डेढ़ साल का एरियर नहीं देना चाहती और सितंबर में जून के महंगाई भत्ते का ऐलान और भुगतान होता है तो उसे दो महीने जुलाई और अगस्त का एरियर देना चाहिए। ऐसे में अगर जून 2021 का ऐलान होगा तो ये बड़ी राहत होगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राहत की रिपोर्ट का सौदा पड़ा भारी, जयपुर ग्रामीण में हेड कांस्टेबल और दलाल 40 हजार की रिश्वत लेते धरे गए | केस में मदद के बदले मांगी थी रकम
- अरावली की गोद में गूंजा देव बाबा का जयकारा, जहाज में श्री कारिस देव बाबा मेले का हुआ शुभारंभ | गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने फीता काटकर किया उद्घाटन
- PNB के करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ के नकली नोट, ऑडिट बढ़ा तो खुलता गया बड़ा खेल | 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड, SIT जांच में जुटी
- गोगामेड़ी से लौट रहे यूपी के श्रद्धालुओं पर हरियाणा में टूटा कहर, पिकअप ट्राले में घुसी; 6 की मौत | पलवल के KMP एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, 9 गंभीर घायल
- दिल्ली की 3 मंजिला इमारत में चल रहा था साइबर ठगी का कारखाना, राजस्थान पुलिस ने 64 को दबोचा | बैंक अफसर बनकर OTP-CVV ऐंठते थे, 88 मोबाइल और ग्राहकों का बल्क डेटा बरामद
- भरतपुर नगर निगम चुनाव: BJP-Congress ने जारी की वार्डवार उम्मीदवारों की सूची, 19 में एक ही नाम पर घमासान | कांग्रेस ने 58 और BJP ने 57 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, 8-8 वार्ड छोड़े खाली, यहां देखें फ़ाइनल लिस्ट
- चोरी केस में मुल्जिम न बनाने की कीमत मांगी 1 लाख, 70 हजार लेते ही बिछ गया ACB का जाल | RPF आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार
- पत्नी को लेने ससुराल जाने की बात कहकर निकला था युवक… सुबह प्रेमिका के घर फंदे पर लटके मिले दोनों के शव | आगरा में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, युवती का रिश्ता भी हो चुका था तय
- CJI को लिखी गोपनीय चिट्ठियों का असर; राजस्थान हाईकोर्ट में एक्टिंग CJ के खिलाफ वकीलों का बड़ा विरोध | कोर्ट कक्ष के बाहर धरना, किसी को अंदर नहीं जाने दिया
- भरतपुर के दो माहेश्वरी समाज प्रतिनिधियों को प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी | ओपी माहेश्वरी बने उपाध्यक्ष, मुकेश माहेश्वरी संयुक्त सचिव निर्वाचित
