‘जमीन छीनी तो सड़क पर उतरेगा किसान’ | भरतपुर महापंचायत में पंडित रामकिशन की हुंकार, 26 मई को कलेक्ट्रेट मार्च का ऐलान

भरतपुर में राजस्थान लैंड पूलिंग योजना के विरोध में किसानों की महापंचायत हुई। पूर्व सांसद रामकिशन शर्मा समेत कई किसान नेताओं ने 26 मई को कलेक्ट्रेट मार्च और आंदोलन तेज करने का ऐलान किया।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

भरतपुर 

Bharatpur में राजस्थान लैंड पूलिंग योजना के खिलाफ किसानों का गुस्सा अब खुलकर सड़कों पर उतरने लगा है। किसान महापंचायत में जुटे सैकड़ों किसानों ने सरकार और BDA के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी। सभा में पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने साफ शब्दों में कहा कि किसानों की जमीन और रोजगार छीनने वाली योजना को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सभा को संबोधित करते हुए पंडित रामकिशन ने किसानों से अपने हक और अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करेंगे और इस जन आंदोलन को और बड़ा बनाया जाएगा। उन्होंने राजस्थान सरकार से मांग की कि किसानों के हितों के खिलाफ बताई जा रही लैंड पूलिंग योजना को तुरंत वापस लिया जाए। ERCP योजना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को इसका पूरा लाभ वर्ष 2028 तक ही मिल सकेगा।

राहुल गांधी बोले -‘गद्दार हैं नरेंद्र मोदी-अमित शाह…’ | रायबरेली में तू-तड़ाक पर उतरे, देखें ये वीडियो | BJP बोली- ‘140 करोड़ देशवासियों का अपमान’

महासभा में शतायु पंडित रामकिशन शर्मा का माला, साफा और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। सभा की अध्यक्षता लटूरिया वाले हनुमान मंदिर के महंत Maniram Das ने की, जिनका भी किसानों ने सम्मान किया।

महापंचायत में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला लेते हुए 26 मई मंगलवार को विशाल किसान रैली निकालने और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया गया। उपस्थित किसानों ने हाथ उठाकर इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष Sanjeev Gupta ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि BDA की राजस्थान लैंड पूलिंग स्कीम किसानों को भूमिहीन और बेरोजगार बनाने की दिशा में बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि किसानों का विरोध पूरी तरह जायज है।

चाय का स्वाद भी अब महंगा | सरस दूध फिर हुआ महंगा, जयपुर-दौसा में हर लीटर पर बढ़ा बोझ

किसान सभा के जिलाध्यक्ष कामरेड Natthi Lal ने किसानों से अपील की कि वे एकजुट होकर आंदोलन में शामिल रहें और किसी भी सरकारी दबाव से डरें नहीं। किसान नेता Indal Singh Jat ने आरोप लगाया कि BDA धीरे-धीरे शहर के आसपास के गांवों की जमीन अधिग्रहित कर किसानों को पलायन के लिए मजबूर कर रही है।

अखिल भारतीय किसान संघ के Nirbhay Singh Badesra ने सरकार और BDA प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन पर किसानों का पहला अधिकार है। यदि किसानों को उनके अधिकारों से वंचित किया गया तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

किसान नेता कामरेड गांधीदेव, यदुनाथ दारापुरिया, शिवराम पटेल कपरौला और किसान सभा के रम्मो फौजी ने भी लैंड पूलिंग योजना का विरोध करते हुए कहा कि किसानों की सहमति के बिना भूमि अधिग्रहण हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा।

नगर निगम के पूर्व प्रतिपक्ष नेता Indrajeet Bhardwaj ने कहा कि लैंड पूलिंग स्कीम किसानों के हित में नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बहुफसली सिंचित कृषि भूमि का अधिग्रहण कानून और खाद्य सुरक्षा नियमों की भावना के खिलाफ है।

महापंचायत में पूर्व सरपंच ठाकुर शिव सिंह, पूर्व सरपंच विनीत भारद्वाज, सरपंच भगवान सिंह खडैरा सहित ग्राम मलाह, चकरामनगर, रामनगर, झीलरा, नगला झीलरा, नगला सैह और तेरहिया नगला सहित कई गांवों के किसान मौजूद रहे। सभा के अंत में मोर्चा अध्यक्ष सरपंच दौलत सिंह ने आभार जताया, जबकि मंच संचालन श्रीराम चंदेला ने किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

ICU में AC फटा, मरीज की मौत | देहरादून हादसे ने बढ़ाई दहशत, क्या गर्मी में ‘टाइम बम’ बन रहे एयर कंडीशनर?

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।