NTA ने NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब Re-NEET 21 जून 2026 को होगा। छात्रों को नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा और फीस भी वापस की जाएगी।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
नई दिल्ली
लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के इंतजार पर आखिरकार शुक्रवार को बड़ा अपडेट आ गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब देशभर में Re-NEET का आयोजन 21 जून 2026, रविवार को किया जाएगा।
सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि छात्रों को फिर से आवेदन भरने या नया रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यानी मई 2026 में जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वही डेटा, वही उम्मीदवारी और वही चुने गए परीक्षा केंद्र इस बार भी मान्य रहेंगे।
NTA ने साफ कर दिया है कि छात्रों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। इतना ही नहीं, पहले जमा की गई फीस भी वापस की जाएगी। एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षा का पूरा आयोजन अपने आंतरिक संसाधनों से किया जाएगा, ताकि छात्रों और अभिभावकों पर आर्थिक दबाव ना बढ़े।
हालांकि, पुराने एडमिट कार्ड अब किसी काम के नहीं होंगे। NTA नई परीक्षा के लिए नए एडमिट कार्ड जारी करेगी। इन्हें छात्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। एजेंसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी अफवाह या वायरल मैसेज पर भरोसा करने के बजाय सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट और NTA के आधिकारिक चैनलों से ही जानकारी लें।
परीक्षा की नई तारीख सामने आने के बाद उन लाखों छात्रों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, जो पिछले कई दिनों से असमंजस और तनाव में थे। अब छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती दोबारा खुद को उसी तैयारी और मानसिक मजबूती के साथ परीक्षा के लिए तैयार करना होगी।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
शुभेंदु अधिकारी के इस कदम से भड़क गया बांग्लादेश
आखिर खत्म हुआ इंतजार | RPSC ने जारी की SI भर्ती 2021 री-एग्जाम डेट, नए अभ्यर्थियों की एंट्री बंद
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
