भुसावर (Bhusawar) में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत भव्य कलश यात्रा निकली, शुक्रवार को हनुमानजी मंदिर शिखर पर मंगल कलश स्थापना होगी।
भुसावर (विष्णु कुमार)
भुसावर कस्बा इन दिनों पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। दो दिवसीय धार्मिक आयोजनों के तहत मन्दिरों के शिखरों पर मंगल कलश स्थापना की तैयारी के बीच गुरुवार को कस्बे की सड़कों पर आस्था का सैलाब देखने को मिला।
मीठा हुआ फीका! चीनी से दूरी बढ़ा रहा देश | गुड़ की मिठास ने बदल दिया पूरा खेल
बरपाडा कॉलोनी स्थित चतुर्भुज मन्दिर प्रांगण से शुरू हुई इस मंगलमय कलश यात्रा ने पूरे कस्बे को भक्तिमय बना दिया। सुबह फूल बंगला झांकी से सजे गर्भगृह में पण्डित आचार्य किशोरी लाल और सुशील कुमार भारद्वाज ने मुख्य यजमानों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद बैण्ड-बाजों की मधुर धुनों और शाही लवाजमे के साथ निकली कलश यात्रा में रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान पहने महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर श्रद्धा का अनूठा दृश्य पेश किया। यह यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों—सपाट, बस स्टैंड, हिण्डौन सड़क मार्ग, कानूनगो मोहल्ला, पुरानी अनाज मंडी, मुख्य बाजार और पुरानी सब्जी मंडी—से होकर गुजरी।
यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जलपान कराया और भक्ति भाव से नृत्य करते हुए ठाकुर जी के समक्ष अपनी अरदास अर्पित की। कस्बे के साथ-साथ उपखंड क्षेत्र के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं की भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
अब इस धार्मिक उत्सव का अगला पड़ाव शुक्रवार, 24 अप्रैल को होगा, जब बस स्टैंड हिण्डौन सड़क मार्ग स्थित पार वाले हनुमानजी मन्दिर के शिखर पर सुबह 08:15 बजे विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मंगल कलश स्थापित किए जाएंगे। इस दौरान भी धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला जारी रहेगी और पूरा वातावरण एक बार फिर श्रद्धा और उल्लास से सराबोर नजर आएगा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
SGB निवेशकों के लिए सुनहरा मौका | RBI ने खोली एग्जिट विंडो, 200% से ज्यादा रिटर्न
100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
