संघ की शताब्दी में समाज से संवाद | भुसावर की गोष्ठी में ‘पंच परिवर्तन’ से राष्ट्र निर्माण का मंत्र

भुसावर में RSS की प्रमुख जन गोष्ठी में जसवंत खत्री ने हिन्दुत्व दर्शन और पंच परिवर्तन के जरिए राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन रहे मौजूद।

भुसावर (विष्णु कुमार)

भुसावर कस्बे के दीवली सड़क मार्ग स्थित राधा रानी रिसोर्ट में आज माहौल सिर्फ एक कार्यक्रम का नहीं, बल्कि विचारों के मंथन का था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एक मंच पर जुटे—मकसद साफ था, संवाद से दिशा और सहभागिता से राष्ट्र निर्माण।

सुरों की सम्राज्ञी खामोश | 92 साल में थमी आशा भोसले की आवाज, संगीत जगत में सन्नाटा

मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे जसवंत खत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व कल्याण के लिए हिन्दुत्व दर्शन से प्रेरित भारत का सशक्त होना जरूरी है। उन्होंने परिवार और समाज के रिश्तों को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि सुखमय जीवन की नींव आपसी समझ और सामूहिक जिम्मेदारी में ही है।

युवाओं पर खास फोकस रखते हुए उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक युवा सकारात्मक सामाजिक कार्यों से जुड़ें, भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता को मजबूत करें और समाज को एकसूत्र में पिरोने का काम करें।

‘पंच परिवर्तन’ से राष्ट्र निर्माण का खाका

गोष्ठी का उद्देश्य केवल विचार-विमर्श तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संघ की 100 वर्षों की यात्रा को साझा करते हुए ‘पंच परिवर्तन’ के जरिए समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश भी दिया गया।

विविध समाज की मजबूत मौजूदगी

कार्यक्रम में समाज के अलग-अलग वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। रेखाबाई, सौनम बाई, ओम शांति की बहन, मैनापुरा के पूर्व सरपंच सतीश चन्द पाण्डेय, पार्षद चिरमोली राम जाटव, सैन समाज के युवा समाजसेवी विष्णु सैन, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष एवं नगर पालिका भुसावर के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल पाण्डेय, मां कैला देवी भवन बंधा के नंगला के भगत पप्पूराम सैनी लटुरिया, प्रजापत समाज के तहसील अध्यक्ष, सैनी समाज के देवीसिंह सैनी, विश्वकर्मा मंदिर से जुड़े रामल्लू जांगिड़, गायत्री इंडेन गैस के अजय कुमार चौधरी, अग्रवाल समाज छोकरवाड़ा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् और विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

देशभक्ति के सुरों से शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की छवि के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर और सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गाकर किया गया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का परिचय और स्वागत किया गया, जिसने पूरे आयोजन को अनुशासित और भावनात्मक रंग दे दिया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

रेल पटरियों पर अब ‘स्मार्ट पहरा’ | हल्के कॉम्पोजिट स्लीपर और AI निगरानी से बदलेगा ट्रेन सफर

सरकारी अफसरों पर यूं ही नहीं दर्ज होगी FIR | हाईकोर्ट ने कहा—पहले सुनवाई, फिर वरिष्ठ की रिपोर्ट… तभी आगे बढ़ेगा मुकदमा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।