भरतपुर (Bharatpur) के महारानी श्री जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (MSJ College) के हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर अखंड रामायण पाठ और अखंड ज्योति के साथ भव्य धार्मिक आयोजन किया गया।
भरतपुर
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर महारानी श्री जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। यहां अखंड रामायण पाठ और अखंड ज्योति के साथ भक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया।
मंदिर के महंत आचार्य डॉ. ताराचंद शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विश्व शांति की कामना के साथ अखंड रामायण का पाठ किया गया। मंत्रोच्चारण और अखंड ज्योति के बीच भक्तों ने बजरंग बली का स्मरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि हनुमानजी चारों युगों में अपनी महिमा के साथ विद्यमान रहे हैं और आज भी भक्तों के संकट दूर करते हैं।
उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई का उल्लेख करते हुए कहा—
“चारों जुग परताप तुम्हारा, है परसिद्ध जगत उजियारा।”
डॉ. शर्मा ने कहा कि आज के आणविक युग में विश्व शांति की सबसे अधिक आवश्यकता है, और यह शांति ईश्वर की कृपा से ही संभव है।
इस धार्मिक आयोजन में भाजपा की जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. शिल्पी दीप माथुर और भौतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अंजू तंवर मुख्य यजमान रहीं।
सनसनी पर लगाम; सरकार ने रोकी टीवी चैनलों की टीआरपी | 4 हफ्ते तक नहीं आएगी रेटिंग रिपोर्ट
अब टैक्स वेबसाइट पर मिलेगा ‘कर साथी’ | AI असिस्टेंट के साथ इनकम टैक्स की नई साइट लॉन्च
कार्यक्रम के दौरान प्रो. डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में स्थित यह हनुमान मंदिर काफी प्राचीन है और यहां हर वर्ष कॉलेज स्टाफ और भक्तों के सहयोग से धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। इसी परंपरा के तहत इस बार भी हनुमान जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया।
भक्तों ने मंदिर को फूलों और मालाओं से सजाया, वहीं हनुमानजी और भगवान श्रीराम के भजनों से पूरा परिसर भक्ति रस में डूब गया।
इस अवसर पर शास्त्री तुलसीराम ने कहा कि हनुमानजी अजर-अमर हैं और उनकी साधना से जीवन में सुख और शांति की अनुभूति होती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को हनुमानजी का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. अर्पणा शर्मा, नंदकिशोर सिंघल, एस.एन. अग्रवाल, गोपाल प्रसाद शर्मा, जनेश गुप्ता, महेश पहलवान (अध्यक्ष सहयोग नगर), होताम धोरमुइ, बाबा राजपाल सिंह, शीला देवी, अशोक कुमार शर्मा, पूरण भक्त, लाला राम गुप्ता, प्रवीण सिंह, महेंद्र सिंह, राजेश सेठी, सुमित सोनी सहित अनेक भक्तों का विशेष सहयोग रहा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
डॉलर पर RBI का ‘सर्जिकल वार’ | बैंकों को अतिरिक्त डॉलर बेचने होंगे, रुपये में दिख सकती
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
