भुसावर के चेतन स्लम माध्यमिक विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा कृतिका पांडे ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 96.17% अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया, विद्यालय परिवार ने साफा बांधकर सम्मान किया।
भुसावर
भुसावर में चेतन स्लम माध्यमिक विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा कृतिका पांडे ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 96.17 फीसदी अंक हासिल कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे विद्यालय का नाम रोशन कर दिया। कृतिका, दीपक पांडे और वंदना पांडे की सुपुत्री हैं। शानदार परिणाम की खबर मिलते ही विद्यालय में खुशी का माहौल बन गया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने कृतिका पांडे का साफा बांधकर स्वागत और सम्मान किया। शिक्षकों ने कहा कि कृतिका की मेहनत, अनुशासन और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के साथ कमलेश कटारा, राजवीर, सुनील पांडे, सुरेश चंद और कर मौर्य सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने कृतिका को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह विद्यालय का नाम रोशन करती रहेगी।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
अब पोस्टिंग जहां, वहीं से मिलेगा होम लोन | सरकार ने कर्मचारियों के लिए लॉन्च किया ‘गृह सुगम’ पोर्टल
समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया
धर्म बदला तो क्या रहेगा SC का हक? | सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दी कानूनी रेखा
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
