10वीं के रिजल्ट का दिन कन्फर्म | राजस्थान बोर्ड ने बता दी फाइनल डेट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Board of Secondary Education, Rajasthan) इस बार रिकॉर्ड समय में 10वीं, 8वीं और 5वीं का परिणाम 24 मार्च को जारी करेगा। 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च को घोषित होगा।

जयपुर 

हर साल मई तक टकटकी लगाए बैठने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए इस बार खबर चौंकाने वाली है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परिणाम घोषित करने की रफ्तार ऐसी बढ़ाई है कि 10वीं का रिजल्ट अब मार्च में ही सामने आने जा रहा है। बोर्ड प्रशासन ने 24 मार्च को 10वीं, 8वीं और 5वीं कक्षा के परिणाम घोषित करने का फैसला किया है, जबकि 12वीं कक्षा का परिणाम 31 मार्च को जारी किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री Madan Dilawar ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस बार परिणाम प्रक्रिया को तेज किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को लंबे इंतजार से राहत मिल सके। बोर्ड सचिव Gajendra Singh Rathore के अनुसार 10वीं कक्षा का परिणाम 24 मार्च को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा।

‘घर से काम नहीं, ऑफिस आओ…’ | प्रेग्नेंट कर्मचारी को WFH न देने पर कोर्ट ने कंपनी पर ₹200 करोड़ ठोका

इस्तीफा दिया… फिर भी नहीं छोड़ना होगा क्वार्टर! | रेलवे का नया फैसला, कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

दरअसल, इस बार बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा किया है। 12 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद सिर्फ 20 दिनों के भीतर ही कॉपियों की जांच का विशाल काम निपटा दिया गया।

प्रदेशभर में 30,915 परीक्षकों ने कुल 64,08,468 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। औसतन हर दिन करीब 3,20,423 कॉपियां जांची गईं। इतनी तेजी से मूल्यांकन पूरा होने के कारण ही बोर्ड इस बार मार्च महीने में ही परिणाम जारी कर रहा है, जबकि पहले परिणाम आमतौर पर मई में घोषित होते थे।

इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में 10,68,078 विद्यार्थी शामिल हुए थे और इसके लिए प्रदेशभर में 6,193 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। राज्य सरकार की योजना के अनुसार 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाना है, इसलिए भी बोर्ड ने परिणाम जल्दी घोषित करने का निर्णय लिया है।

वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 11 मार्च तक चली थीं, जिनमें 9,10,009 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इन परीक्षाओं के लिए राज्य में 6,170 केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड की कोशिश है कि 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का परिणाम भी तय समय पर घोषित किया जाए।

परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी Board of Secondary Education Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

फैक्ट फाइल

  • 10,68,078 विद्यार्थियों ने दी 10वीं बोर्ड परीक्षा
  • 6,193 परीक्षा केंद्र बनाए गए
  • 6 विषयों की परीक्षा आयोजित
  • 64,08,468 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच
  • 30,915 परीक्षक मूल्यांकन में लगे
  • औसतन 3,20,423 कॉपियां रोज जांची गईं

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया

78 साल पुरानी व्यवस्था खत्म | केंद्र ने भंग की डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया, अब नेशनल डेंटल कमीशन करेगा देश में दंत शिक्षा का नियमन

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।