हनुमानगढ़ (Hanumangarh) के रावतसर (Rawatsar) क्षेत्र में बरमसर के पास मेगा हाईवे पर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।
हनुमानगढ़
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार सुबह मेगा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को मातम में डुबो दिया। रावतसर क्षेत्र में बरमसर के पास एक निजी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
एटीएम से मिलेंगे अब छुट्टे पैसे | ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट निकालने की नई सुविधा शुरू
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 7 बजे उस समय हुआ, जब सवारियों से भरी निजी बस श्रीगंगानगर से जयपुर की ओर जा रही थी। बरमसर के पास मेगा हाईवे पर ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में बैठे कई यात्री नींद में थे। अचानक तेज धमाके की आवाज के साथ बस ट्रक से टकराई तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ लोग सीटों और लोहे के ढांचे में बुरी तरह फंस गए।
डाक अब दौड़ेगी 24 घंटे में | ‘स्पीड पोस्ट-24’ से अगले दिन डिलीवरी की गारंटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। डीएसपी सुभाष गोदारा और थाना प्रभारी ईश्वरानंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस के जरिए घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से पांच गंभीर घायलों को हनुमानगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सूचना मिलने पर एसडीएम संजय कुमार और नितेश मोची भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली।
हादसे के बाद मेगा हाईवे पर लंबा जाम लग गया और करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात फिर से सुचारू हो सका।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
डाक अब दौड़ेगी 24 घंटे में | ‘स्पीड पोस्ट-24’ से अगले दिन डिलीवरी की गारंटी
समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया
खून की कमी चुपचाप वार करती है | आयरन की गोली बेअसर क्यों? आदतें बदलें, हीमोग्लोबिन खुद बढ़ेगा
इनकी हुई मौत
- अजय बंसल (निवासी हनुमानगढ़ टाउन)
- श्याम लाल (निवासी हनुमानगढ़ टाउन)
- हरिराम (निवासी 6 एमडीए, हनुमानगढ़ टाउन)
- दो अन्य मृतकों की पहचान के प्रयास अभी जारी हैं.
ये हुए घायल
धर्मेंद्र (सेक्टर 6, हनुमानगढ़ जंक्शन)
एक छोटा बच्चा (निवासी श्रीगंगानगर)
एक अज्ञात पुरुष, सुमन पत्नी अमित सोनी, श्रीगंगानगर, महेंद्र कुमार श्रीगंगानगर, आदित्य श्रीगंगानगर, अरविंद लालगढ़ जाटान और रिचु नागपाल हनुमानगढ़।
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
