चंडीगढ़
हरियाणा पुलिस भर्ती की आज व कल की परीक्षा रद्द कर दी गई है। हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन की ओर से इसे लेकर नाेटिस जारी कर दिया गया है। बता दें कि कैथल सीआइए पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान जींद के रहने वाले तीन पेपर साल्वर पकड़े हैं। उनसे सीआइए-2 पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही है। एसपी कैथल लोकेंद्र सिंह भी थाने पहुंचे। तीनों युवकों से एक शीट भी बरामद हुई है। आरोपियों में 2 युवक उचाना और एक युवक जींद के ही थुआ गांव के रहने वाले हैं।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 7 और 8 अगस्त को पुरुष कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा ली जा रही थी। शनिवार सुबह को सुबह के सत्र में कैथल में तीन पेपर साल्वर पकड़े गए। इन साल्वर के पास से आंसर की मिली है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। तीनों युवकों को सीआईए पुलिस के पास ले जाया गया है।
HSSC ने आज हुई पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द किया. pic.twitter.com/fAu71RNFwL
— DPR Haryana (@DiprHaryana) August 7, 2021
दोबारा ली जाएगी परीक्षा
आयोग के चेयरमैन गोपाल सिंह खत्री ने बताया कि अब यह परीक्षा दोबारा ली जाएगी। उन्होंने विभाग की तरफ से एक पत्र भी जारी किया। गोपाल सिंह खत्री ने कहा कि 8 अगस्त को होने वाले परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है और जो पेपर 7 अगस्त को लिया गया उसे रद्द कर दिया गया है। अब कांस्टेबल पद की लिखित परीक्षा दोबारा ली जाएगी।
बता दें कि इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने पेपर रद्द करने की मांग की थी।
पूरे हरियाणा में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 7, 8 अगस्त को पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ। आज परीक्षा के पहले दिन हरियाणा के कैथल, करनाल व अन्य इलाकों से पेपर लीक एवं दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के मामले सामने आने पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आज शनिवार को ली गयी परीक्षा रद्द कर दी गई। वहीं, कल ली जाने वाली परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया है।
आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। परीक्षाओं में नकल न हो, परीक्षा में दूसरे के स्थान पर कोई परीक्षा न दें, इन बातों का विशेष ध्यान रखा गया था। लेकिन इसके बावजूद कुछ युवक आवेदनकर्ता की जगह परीक्षा हाल में दाखिल हो गए, यह कैसे हुआ, इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के कैथल करनाल में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने व पेपर लीक होने की बातें सामने आई हैं। चूक कहां हुई इसकी गहराई से जांच होगी और भविष्य में ऐसी चूक न हो इसके लिए आगे रणनीति बनाई जाएगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- लैंड पूलिंग पर किसानों का बड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय में गरमाई बैठक | 12 गांवों के किसान आमने-सामने, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बैंक में CBI का ‘जाल’… रिश्वत का पूरा खेल ध्वस्त | नोट हाथ में लेते ही ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र रंगे हाथ दबोचे गए
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- अब AI बताएगा कौन बनेगा अगला स्टार | श्रेयस अय्यर जुड़े इस क्रिकेट प्लेटफॉर्म से, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा सीधा मौका
- केक नहीं, पेड़ लगाओ | MPUAT के छात्रों को मिला पर्यावरण बचाने का अनोखा मंत्र, जन्मदिन पर वृक्षारोपण का आह्वान
- मीटर उठा ले गए, फिर मांगे 25 हजार | ACB ने रिश्वत के खेल का किया ‘पावर कट’, JVVNL के AEN समेत दो गिरफ्तार
- रेगिस्तान में पानी बचाने की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान | एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह धाकड़ को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- चार रंग के डिब्बों से बदलेगी सफाई की तस्वीर | उच्चैन कन्या कॉलेज में पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत, छात्राओं ने ली हरियाली और स्वच्छता की शपथ
- RBI का दांव और रुपये की छलांग | एक फैसले ने डॉलर के सामने 50 पैसे मजबूत कर दी भारतीय करेंसी | रेपो रेट को लेकर ये हुआ फैसला
