लाखनपुर के स्वास्थ्य अधिकारी ने लिया विशेष प्रशिक्षण, अब और मजबूत होगी नवजातों की सुरक्षा

दौसा (Dausa) के लाखनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र के CHO मुकेश चंद मीणा ने IMNCI प्रशिक्षण पूरा किया। अब नवजात और बच्चों को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

दौसा 

दौसा जिले के ब्लॉक लालसोट के उप स्वास्थ्य केंद्र लाखनपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो आने वाले समय में दर्जनों नहीं बल्कि सैकड़ों नन्हीं जिंदगियों की सुरक्षा से जुड़ी है। यहां कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश चंद मीणा ने नवजात और शिशुओं की बीमारियों के उपचार और प्रबंधन से जुड़े IMNCI के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

यह प्रशिक्षण राजस्थान स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किया गया था, जिसका मकसद जमीनी स्तर पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को इतना सक्षम बनाना है कि वे नवजातों और छोटे बच्चों में होने वाली बीमारियों को शुरुआती चरण में ही पहचान सकें और समय रहते सही इलाज शुरू कर सकें।

‘1 लाख मेरे, 3 लाख SDM के…’ | जयपुर में रिश्वत की डील करते ही निरीक्षक गिरफ्तार, भ्रष्ट सिस्टम का चेहरा उजागर

प्रशिक्षण के दौरान मुकेश चंद मीणा ने नवजातों और बच्चों में होने वाले संक्रमण, सांस संबंधी समस्याओं, कुपोषण और अन्य गंभीर बीमारियों की पहचान, प्राथमिक उपचार और जरूरत पड़ने पर उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर करने की विस्तृत तकनीक सीखी। यह कौशल अब लाखनपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को नई ऊंचाई देगा।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सहयोगियों ने इस उपलब्धि पर मुकेश चंद मीणा को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि उनके इस प्रशिक्षण का सीधा लाभ क्षेत्र के नवजातों और बच्चों को मिलेगा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

ट्रेलर से टकराई स्लीपर बस, खिड़कियों से लटकते दिखे शव | राजस्थान में भीषण हादसा, 6 की मौके पर मौत, कई जिंदगी-मौत से जूझ रहे

‘पापा मत मारो…’ लेकिन दराती नहीं रुकी | पिता ने जिगर के टुकड़े का गला रेता, फिर खुद ने भी कर लिया सुसाइड

क्या 1 मार्च से बंद हो जाएगा आपका WhatsApp? | सरकार के नए SIM नियम से मची हलचल

SEBI का बड़ा फैसला: म्यूचुअल फंड के नियम पूरी तरह बदले | 6 महीने में बदल जाएंगी स्कीम्स, Life Cycle Funds शुरू—निवेशकों को सीधा फायदा

क्रेडिट कार्ड खर्च पर आयकर की कड़ी नजर: 10 लाख से ऊपर बिल की अनिवार्य रिपोर्टिंग | PAN से लिंक होगा हर कार्ड, कंपनी के कार्ड से पर्सनल खर्च पर लगेगा टैक्स

सैलरीड कर्मचारियों की बढ़ी टेंशन | HRA नियमों में ऐसा बदलाव, जो पड़ सकता है भारी

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।