दौसा
जिला पुलिस की विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर के बजाज नगर ठाणे में तैनात पांचोली निवासी पुलिस कांस्टेबल संजय गुर्जर की हत्या के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके नाम भूपेन्द्र मीणा निवासी जावली का बास बसवा और अशोक मीणा निवासी अजबगढ़ हैं। इनमें से भूपेन्द्र मीणा को अलवर से और अशोक मीणा को जयपुर के गांग्ल्यावास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मृतक के भतीजे मुख्य आरोपी रविन्द्र गुर्जर के दोस्त हैं, जो कि कांस्टेबल की हत्या की वारदात को अंजाम देने में शामिल थे। वारदात के बाद से ही ये दोनों फरार चल रहे थे। मामले में पुलिस अब तक प्रदीप मीणा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
11 बदमाश हैं वांटेड
एसपी ने बताया कि कांस्टेबल संजय गुर्जर की हत्या के मामले में उसके भतीजे रविंद्र उर्फ कालू गुर्जर निवासी पांचोली, विजय मीणा निवासी करोड़ी, नरेश गुर्जर निवासी रामगढ़ व शंकर मीणा निवासी कोशाली, सूरवाल सवाईमाधोपुर को मुख्य आरोपी बनाया है। वहीं विशाल मीणा निवासी मोहनपुर महुवा, सरदार मीणा निवासी अजीजपुर टोडाभीम, भूपेंद्र मीणा निवासी जावली का बास बसवा, उमेश मीणा निवासी रसीदपुर मंडावर, लाखन मीणा निवासी रसीदपुर, आलोक मीणा निवासी करेल बोली सवाईमाधोपुर को सह आरोपी तथा आरोपी विशाल मीणा के दोस्त अशोक अजबगढ़ समेत 11 बदमाशों को नामजद किया है।
आपको बता दें कि 22 जुलाई को घरेलू विवाद में मानपुर पेट्रोल पंप के पास बजाज नगर थाना जयपुर में कार्यरत व पांचोली निवासी पुलिस कांस्टेबल संजय गुर्जर की उसके भतीजे रविंद्र व अन्य बदमाशों ने हत्या कर दी थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर की बैंक लूट में भरतपुर की युवती का बड़ा कनेक्शन, बॉयफ्रेंड तक पहुंची बैंक की अंदरूनी जानकारी | 41.70 लाख की लूट में कमरे से मिले 26.80 लाख
- योजनाओं की जानकारी से लेकर युवा नेतृत्व तक… एनएसएस के तीसरे दिन छात्राओं को मिला जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश | महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और सुरक्षा पर हुई चर्चा
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
- घरों के पीछे दिखा तेंदुआ, अगले दिन फिर आबादी में छलांग लगाकर खेत में घुसा | दौसा में लगातार दूसरे दिन दहशत
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
- शैक्षिक मुद्दों पर दौसा में दो दिन होगा मंथन; नवाचार से लेकर समस्याओं तक पर होगी चर्चा | 18 सितंबर से जुटेंगे शिक्षक
- 25 वार्डों का गणित बदला, अब अध्यक्ष की कुर्सी पर नजर; वैर में चार महिलाओं ने ठोकी दावेदारी | 18 सितंबर को साफ होगी तस्वीर
- नौकरी और कारोबार के साथ अब रिटायरमेंट की तैयारी पर जोर; MSME जगत को NPS का रास्ता समझाया | जयपुर में RCCI-PFRDA की विशेष कार्यशाला
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
