रोहतक
हरियाणा (Haryana) के रोहतक (Rohtak) में दिल्ली मार्ग पर खरावड़ पुलिस चौकी से एक किलोमीटर दूर 31 जुलाई शनिवार को विस्फोट हो गया। विस्फोट में एक ग्रामीण के घायल हो जाने की सूचना है। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। ब्लास्ट (Blast) की आवाज सुनते ही इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। आईएमटी थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। शुरुआती जांच के अनुसार कम क्षमता का बम विस्फोट माना जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस से पहले इस तरह का विस्फोट होने को गंभीर माना जा रहा है।
हैंडपंप के पास एक पॉलीथिन में रखा था विस्फोटक
खरावड गांव के सरपंच बिजेंद्र ने बताया कि रोहतक-दिल्ली हाईवे (Rohtak-Delhi Highway) पर स्थित खरावड़ गांव के नजदीक आईएमटी इलाके में सड़क किनारे पुलिस चौकी से एक किलोमीटर दूर एक हैंडपंप लगा हुआ है। शनिवार ग्रामीण घूमने गए थे। उन्होंने देखा हैंडपंप के पास एक पॉलीथिन रखी है। जब गांव का बिजली मिस्त्री राजकुमार उसे उठाकर देखने लगा तो अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट में राजकुमार बुरी तरह से घायल हो गया। चेहरे और हाथ पर भी गंभीर चोटें आई हैं।अन्य ग्रामीण बाल-बाल बचे। घायल ग्रामीण को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा
हरियाणा पुलिस का बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। पॉलीथिन में विस्फोटक होने की जांच की जा रही है। रोहतक एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल से एक क्षतिग्रस्त बैटरी एवं कुछ पतली तारें बरामद हुई हैं। एसपी ने कहा कि हमारी टीमें संदिग्ध सामान की जांच पड़ताल कर रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया गया है। उन्होंने खुफिया जांच एजेंसियों को भी इसकी सूचना दी है। उनका दावा है कि जल्दी ही पूरे मामले की जांच कर पता लगा लिया जाएगा।
1997 में भी शहर में हुए थे दो विस्फोट
इससे पहले शहर में 1997 में सिलसिलेवार ढंग से दो विस्फोट हुए थे। पहले पुरानी सब्जी मंडी में फड़ी पर विस्फोट हुआ। इसके बाद किला रोड पर रेहड़ी पर धमाके से दहशत फैल गई। जिला अदालत में अब भी यूपी निवासी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा के खिलाफ केस चल रहा है। टुंडा गाजियाबाद की डासना जेल में न्यायिक हिरासत के चलते बंद है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
