किसान, गाय और जैविक खेती | उदयपुर में संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने बताया — यही है भविष्य

उदयपुर 

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के संघटक राजस्थान कृषि महाविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग में “जैविक कृषि द्वारा कौशल विकास” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जैविक खेती की तकनीकों और व्यावहारिक उपयोगिता से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह ने की। उन्होंने संबोधन में कहा कि “जैविक कृषि आज केवल विकल्प नहीं, आने वाली पीढ़ी और समाज के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए आवश्यक है। गुणवान फसल किसान के लिए आमदनी बढ़ाने का साधन बन सकती है।”

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता  परमानंद जी, संगठन मंत्री (भारतीय किसान संघ, चित्तौड़ प्रांत) रहे। उन्होंने गौ-आधारित कृषि की महत्ता पर विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि “भारतीय गाय के गोबर और गौमूत्र में मौजूद जीवाणु भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाते हैं। इससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में वृद्धि होती है।”

कार्यक्रम में ICAR-ATARI के निदेशक डॉ. जे.पी. मिश्रा ने सरकार की जैविक खेती प्रोत्साहन योजनाओं और किसानों तक तकनीक पहुँचाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्रों की भूमिका पर जानकारी दी।

राजस्थान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मनोज कुमार महला ने विभिन्न फसलों में कीट नियंत्रण के जैविक तरीकों — फेरोमोन ट्रैप, वनस्पति आधारित जैविक कीटनाशक आदि — पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया।
डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. लोकेश गुप्ता ने जैविक कृषि में पशुधन प्रबंधन और संतुलित आहार पर चर्चा की।कार्यक्रम में 160 से अधिक किसान, विद्यार्थी एवं प्राध्यापक सहभागी रहे। अंत में डॉ. जगदीश चौधरी, विभागाध्यक्ष (सस्य विज्ञान) ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

विश्वविद्यालय में ‘खजाने’ की लूट, कुलपति समेत शीर्ष अफसरों के खिलाफ FIR के आदेश, वसूली भी होगी

‘खाली बैठा स्टाफ, सूनी क्लासरूम…’ | राजस्थान में 312 स्कूलों का होगा विलय, शिक्षा मंत्री दिलावर ने किया बड़ा एलान

8th Pay Commission: नए साल में कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी! AICPI बढ़ोतरी से DA 60% छूने के आसार

हिमाचल में सुक्खू सरकार ने रातों-रात 15 IPS अफसर हिलाए, 4 को अतिरिक्त चार्ज, 61 HPS भी बदले | यहां देखें पूरी लिस्ट

मौत के 12 साल बाद इंसाफ | राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द की मृतक जज की बर्खास्तगी, परिवार को मिलेगा पूरा वेतन व पेंशन

क्या आप फ्लाइट कैंसिल कर रहे हैं? जरा ठहरिए! पढ़ लीजिए पहले ये खबर, DGCA ने एयरलाइंस पर कस दिया शिकंजा | जानिए क्या होने वाला है नया

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।