जयपुर
जयपुर के बजाज नगर थाने में तैनात कांस्टेबल संजय गुर्जर के मर्डर के मामले में एक आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपनी जीप पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर जयपुर में घूम रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मंडावर थाना क्षेत्र के हल्देना निवासी प्रदीप मीणा है। उसके पास से पुलिस ने एक जीप बरामद की है, जिससे पुलिस कांस्टेबल की बाइक को टक्कर मारने के बाद हत्या की गई थी।
पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल की हत्या के मामले में कांस्टेबल का भतीजा और मुख्य आरोपी रविंद्र उर्फ़ कालू गुर्जर निवासी पांचोली समेत 11 बदमाश अभी फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम बनाकर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि हत्या के आरोपियों को संरक्षण देने या उनकी आर्थिक मदद करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य आरोपी
पुलिस के अनुसार कांस्टेबल संजय गुर्जर की हत्या के मामले में उसके भतीजे रविंद्र उर्फ कालू गुर्जर निवासी पांचोली, विजय मीणा निवासी करोड़ी, नरेश गुर्जर निवासी रामगढ़ व शंकर मीणा निवासी कोशाली, सूरवाल सवाईमाधोपुर को मुख्य आरोपी बनाया है।
सह आरोपी
पुलिस ने विशाल मीणा निवासी मोहनपुर महुवा, सरदार मीणा निवासी अजीजपुर टोडाभीम, भूपेंद्र मीणा निवासी जावली का बास बसवा, उमेश मीणा निवासी रसीदपुर मंडावर, लाखन मीणा निवासी रसीदपुर, आलोक मीणा निवासी करेल बोली सवाईमाधोपुर तथा एक सह आरोपी विशाल मीणा के दोस्त अशोक अजबगढ़ को भी नामजद किया है।
यह है मामला
23 जुलाई को घरेलू विवाद में दौसा जिले में मानपुर पेट्रोल पंप के पास बजाज नगर थाना जयपुर में तैनात व पांचोली निवासी कांस्टेबल संजय गुर्जर की उसके भतीजे रविंद्र व अन्य बदमाशों ने हमला कर हत्या कर दी थी। मामला कोई जमीन विवाद का बताया जा रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
- शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, प्रेम प्रकाश उमरवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष; सम्मेलन में तबादला नीति से लेकर शिक्षक हितों पर मंथन
- आज की सीता …
- Madhya Pradesh News: दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत; 3 बच्चों समेत पूरा परिवार खत्म
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
