जयपुर
जयपुर में आमागढ़ प्रकरण को लेकर शुक्रवार को निकाली गई युवा आक्रोश रैली में भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने अपने संबोधन में आह्वान करते हुए कहा-गर्व से कहो हम हिंदू है। मीणा ने कहा कि कुछ नेता अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने व बांटने की कोशिश कर रहे है। हम भगवा के सम्मान में सड़कों पर उतरे है। हमारी सामाजिक व ऐतिहासिक धरोहरों पर कब्जे, उनका नाम बदलने की साजिश चल रही है। इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। यह एक अंतरराष्ट्रीय साजिश हो सकती है।
युवा आक्रोश रैली दोपहर एक बजे शुरू हुई। इसमें हिस्सा लाइन के लिए सांसद किरोड़ीलाल मीणा आदर्श नगर स्थित सूरज मैदान पहुंचे। वहां से एक बड़ी रैली जयपुर पुलिस कमिश्नरेट तक निकली गई। करीब पांच किलोमीटर लंबी इस रैली में मीणा समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सैंकड़ों की संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। सभी सामाजिक एकजुटता के नारे लगा रहे थे। निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा के खिलाफ भी नारेबाजी जमकर नारेबाजी की गई। कमिश्नरेट पहुंचकर रामकेश के खिलाफ एक लिखित शिकायत भी दी गई। रैली में किरोड़ीलाल के साथ भाजपा नेता पंकज मीणा भी मौजूद रहे।
निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा की गिरफ्तारी की मांग
किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि मीणा आदिवासी समाज हिंदू है, हिंदू था और हिंदू ही रहेगा। जो लोग खुद को हिंदू नहीं मानते हैं, उसका आरक्षण खत्म कर देना चाहिए। आमागढ़ पहाड़ी पर शिव परिवार की मूर्तियां तोड़ने वाले समाज कंटक हैं । ऐसे फरार असामाजिक तत्वों को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए।
आमागढ़ हमारी सामजिक धरोहर
किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि आमागढ़ हमारी सामजिक धरोहर है। पुलिस ने यहां से झंडे हटा दिए। ताला लगा दिए। वहां मंदिर में प्रवेश और पूजा पर पाबंदी लगा दी। इसको तत्काल हटाया जाए। साथ ही, पिछले दिनों निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा और उसके समर्थकों द्वारा आमागढ़ पर पहुंचकर भगवा ध्वज को हटाने और वहां तोड़फोड़ के मामले में जल्द NSA के तहत गिरफ्तारी की जाए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- MPUAT की खेल स्पर्धाओं में CTAE का दबदबा, चार खेलों में जमाया पहला स्थान; RCA भी नहीं रहा पीछे
- दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला
- पीएफ की कार्रवाई से बचाने के नाम पर मांगे 2 लाख, एक लाख लेते ही एसीबी के हत्थे चढ़ा EPFO अधिकारी
- राजस्थान हाईकोर्ट का 2027 छुट्टियों का कैलेंडर जारी, गर्मियों में 28 दिन बंद रहेंगी अदालतें; इन 3 शनिवार को भी करना होगा काम
- अब देश में नहीं बिकेगा ‘कच्चा-पक्का’ माल, दवा कंपनियों पर सरकार का शिकंजा, उठाया जाने वाला है ये बड़ा कदम
- राजस्थान के 639 कॉलेजों में से चुने गए सिर्फ 10, भरतपुर के इस कॉलेज ने कैसे बनाई टॉप-10 में जगह? जानिए बड़ी उपलब्धियों की पूरी कहानी
- जनजातीय गौरव दिवस पर छात्राओं ने पोस्टर और कहानियों से उकेरी जनजातीय संस्कृति, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
- राजस्थान में न्यायिक महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 जजों को नई जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां मिली कमान
