बड़े काम का है यह एप
यदि आप मानसूनी सीजन में घर से बाहर निकलने की सोच रहे हैं तो अपने मोबाइल में यह एप जरूर डाल लें जो आपको यह बताएगा कि आज बिजली कहां गिरेगी। इसे केन्द्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की ओर से बनाया गया है। केंद्र ने इसे लोगों को सचेत रहने के लिए तैयार करवाया है। इसलिए आप भी इसे अपने मोबाइल में डालना न भूलें।
देश के विभिन्न राज्यों की सरकारें भी इस एप को डालने के लिए लोगों को न केवल प्रेरित कर रहीं हैं बल्कि इस एप के जरिए लोगों को मौसम की रीयल टाइम इन्फर्मेशन भी दे रही हैं। राजस्थान सरकार ने भी अब इस मोबाइल एप का सहारा लेने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार ने मौसम विभाग की भविष्यवाणी को सार्वजनिक करने का फैसला किया है।
आपको बता दें कि हाल ही में राजस्थान, बिहार, उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों में इस मानसूनी सीजन में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ी संख्या में लोगों और पशुधन की जान जा चुकी हैं। और यह सिलसिला बरसों से चला आ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की ओर से यह एप तैयार करवाया गया। इस एप का नाम है ‘दामिनी’।
ऐप बताएगा आसपास कहां गिर सकती है बिजली
इस एप के जरिए लोगों को 40KM एरिया की रियल टाइम इन्फोर्मेशन मोबाइल पर ही मिलेगी, GPS से ट्रेस कर आपको अलर्ट करेगा। इस प्राकृतिक आपदा के आने की सूचना समय पर मिल जाने से आमजन को अपना बचाव करने का मौका मिल जाएगा। अब देश की राज्य सरकारें भी इसका सहारा ले रही हैं। वे लोगों को जागरूक करने के लिए इस एप का प्रमोशन भी करवा रही हैं।
इसमें ये पता चल सकेगा कि किस एरिया में बिजली कड़कने की संभावना है और कहां गिरने की आशंका है। ये एप मोबाइल पर गूगल के जरिए आपकी लोकेशन और उसके 40 किलोमीटर एरिया की लोकेशन को ट्रेस करेगा। इस लोकेशन में अगर कहीं बिजली कड़कने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने जारी की होगी तो उसे आपके मोबाइल स्क्रीन पर दिखाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली ने यह दामिनी एप विकसित की है।
30 मिनट पूर्व ही दे देगा सटीक जानकारी
एप बिजली, वज्रपात और ठनका की सटीक जानकारी 30 मिनट पूर्व ही दे देगा। इसके लिए ऊष्णदेशीय मौसम विज्ञान के वैज्ञानिकों ने देश के विभिन्न हिस्सों में करीब 48 सेंसर के साथ एक लाइटनिंग लोकेशन नेटवर्क स्थापित किया है। यह नेटवर्क बिजली गिरने का सटीक पूर्वानुमान देता है।
इस नेटवर्क के आधार पर ही दामिनी ऐप को विकसित किया गया है, जो 40 किमी की परिधि में बिजली गिरने के संभावित स्थान की जानकारी देगा। यह नेटवर्क बिजली की गड़गड़ाहट के साथ वज्रपात की गति भी बताता है। ऐप में नीचे बिजली गिरने पर बचाव और सुरक्षा के उपाय सहित प्राथमिक इलाज की जानकारी भी दी गई है।
दामिनी ऐप से चेतावनी मिलने पर यह करें
दामिनी ऐप के माध्यम से वज्रपात का पूर्वानुमान पाकर सतर्क होकर जानमाल की क्षति से बचा जा सकता है। दामिनी ऐप से चेतावनी मिलने पर बिजली से बचने के लिए खुले खेतों, पेड़ों के नीचे, पहाड़ी इलाकों, चट्टानों का सहारा न लें। धातुओं के बर्तन न धोएं और स्नान आदि करने से बचें। किसी स्थायी घर के अंदर चले जाएं। बारिश या जमीन पर पानी से बचें। अगर स्थायी घर पर जाना संभव न हो तो खुली जगह पर ही घुटनों के बल कान बंद कर बैठ जाएं। छाते का कतई इस्तेमाल न करें। साथ ही हाइटेंशन तारों और टावर से दूर रहें।
मोबाइल पर ऐसे डाउनलोड करें दामिनी ऐप
दामिनी ऐप को प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड करने के बाद इसमें पंजीकरण करना होगा। इसमें उन्हें अपना नाम और लोकेशन की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। यह जानकारी डालते ही यह ऐप लोकेशन के से 40 किमी की परिधि में बिजली गिरने की चेतावनी ऑडियो संदेश और एसएमएस के माध्यम से मिलेगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
- शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, प्रेम प्रकाश उमरवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष; सम्मेलन में तबादला नीति से लेकर शिक्षक हितों पर मंथन
- आज की सीता …
