दौसा
जयपुर के बजाज नगर थाने में तैनात कॉन्स्टेबल संजय गुर्जर की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद आरोपी भतीजा रविंद्र गुर्जर फेसबुक पर LIVE आया और धमकाने के अंदाज में कहा जो ज्यादा उछलकूद कर रहे हैं उनको देख लूंगा। वह बोला जो हो गया वह हो गया। वह अपने चाचा की हत्या नहीं करना चाहता था।
पुलिस अभी तक कॉन्स्टेबल संजय गुर्जर की हत्या करने वाले उसके भतीजे रविंद्र गुर्जर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, लेकिन इस बीच आरोपी रविंद्र गुर्जर ने फेसबुक लाइव होकर अपने को बेकसूर बताया है। उसने पूरा दोष दोष प्रशासन और चाचा के साले पर मढ़ दिया है।
उसने अपने को समाजसेवी बताया और कहा कि जो हो गया वो हो गया। मैं खुद सरेंडर करूंगा, क्योंकि मुझ से गलती हुई नहीं है, कराई गई है। उसने यह भी बताया कि कुछ महीने पहले उसके साथ चाचा ने मारपीट की थी, लेकिन मानपुर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी ने DGP व SP से की गई शिकायत के दो ऑडियो भी वायरल किए हैं।
आरोपी ने कहा कि ये जो हादसा हुआ है, वो मैं नहीं करना चाहता था, लेकिन ये हादसा हो गया। क्योंकि जब मैं मेरे मामा के लड़के को लेने जा रहा था तो मेरे चाचा ने मुझे रोका और मेरे साथ मारपीट कर दी। जहां मैंने मेरा बचाव किया और टक्कर मारते हुए वहां से निकल गया। इसके बाद क्या हुआ मुझे कुछ नहीं पता। जो भी हुआ, बुरा हुआ, मैं ऐसा नहीं करना चाहता था। दुनिया है कोई कुछ भी कहें। लेकिन जो भी हुआ उसमें मेरा ही नुकसान हुआ है।
वह बोला मेरे साथ पहले जो घटना हुई थी उसका सबको पता है। मेरे सिर में 30 टांके आए व फ्रेक्चर हुआ था, वो घटना भी मेरे चाचा के द्वारा की गई थी। मैंने उसमें थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन आज तक उसका चालान पेश नहीं हुआ। उस घटना की पूरी जानकारी DGP व SP दौसा को दी थी।
यह था मामला
आरोपी रविंद्र ने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर जमीन विवाद में 22 जुलाई की रात जयपुर बजाज नगर थाने में तैनात कॉन्स्टेबल पांचोली गांव निवासी संजय गुर्जर (45) की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। लोहे की रॉड व सरिये से की गई बेरहमी से मारपीट में कांस्टेबल की मौत हो गई थी। आरोपी व उसके अन्य सहयोगी फरार चल रहे हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
