नई दिल्ली
भारत अब सिर्फ मोबाइल ऐप्स नहीं बना रहा, बल्कि टेक्नोलॉजी की ‘डायरेक्शन’ भी खुद तय कर रहा है!
WhatsApp के भारतीय राइवल ‘Arattai’ के बाद अब बारी है Google Maps के देसी प्रतिद्वंदी ‘Mappls’ की, जिसने अमेरिकी दिग्गजों को चुनौती दे दी है।
पिछले हफ्ते केंद्रीय रेल और टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैश्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा –
“स्वदेशी Mappls by MapmyIndia, Good features… Must try!”
बस, इतना कहना था कि CE Info Systems (MapmyIndia की पैरेंट कंपनी) के शेयरों में 10.7% का उछाल आ गया!
कुल्हाड़ी से चीर डाला सगा भाई | शराब पार्टी में खूनी संघर्ष, छोटे भाई की मौके पर मौत
Swadeshi ‘Mappls’ by MapmyIndia 🇮🇳
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) October 11, 2025
Good features…must try! pic.twitter.com/bZOPgvrCxW
क्या खास है Mappls में?
मंत्री वैश्णव वीडियो में खुद Apple CarPlay में Mappls का इस्तेमाल करते दिखे। उन्होंने बताया कि:
ओवरब्रिज या अंडरपास आने पर Mappls में 3D जंक्शन व्यू दिखाई देता है।
किसी मल्टी-फ्लोर बिल्डिंग में कौन-सी दुकान है — ये भी ऐप दिखाता है।
जल्द ही रेलवे और Mappls के बीच MoU साइन होगा, ताकि यह तकनीक रेलवे सर्विसेज़ में भी उपयोग हो सके।
Arattai + Mappls = देसी टेक जोड़ी?
X पर कई यूज़र्स ने सुझाव दिया कि स्वदेशी चैट ऐप Arattai में MapmyIndia को इंटीग्रेट किया जाना चाहिए।
इस पर खुद MapmyIndia के डायरेक्टर रोहन वर्मा ने जवाब दिया कि —
“कोई भी ऐप डेवलपर Mappls API और SDK यूज़ कर सकता है।”
उन्होंने इंटीग्रेशन लिंक भी शेयर किया ताकि डेवलपर्स आसानी से इसे अपनी ऐप्स में जोड़ सकें।
We would be happy to make this happen! Any app developer can do so by embedding Mappls APIs and SDKs - read more at https://t.co/QuHlsg5FKD. And it will be extra special to have Arattai embed it. For users this would mean super easy and exact sharing of location’s front doorstep… https://t.co/EO5vx7XPIH
— Rohan Verma (@_rohanverma) October 12, 2025
Mappls के शानदार फीचर्स
भारतीय सड़कों के लिए खास: स्पीड ब्रेकर, गड्ढे, टोल, रोडब्लॉक और लोकल लेन के नाम तक मिलते हैं।
RealView: भारत की जगहों के 360° व्यू फोटो।
भारतीय भाषाओं में: हिंदी समेत कई भाषाओं में नेविगेशन।
ऑफ लाइन मैप्स: बिना इंटरनेट के भी दिशा निर्देश।
प्राइवेसी: यूज़र डेटा भारत में ही सुरक्षित।
स्मार्ट अलर्ट्स: मौसम, एयर क्वालिटी और रोड सेफ्टी की जानकारी एक ही क्लिक पर।
देसी ऐप्स का बढ़ता कारवां
जहां Arattai ने WhatsApp को चुनौती दी, वहीं अब Mappls सीधे Google Maps की टक्कर पर है।
भारत की टेक कंपनियां अब “कॉपी” नहीं कर रहीं — वे “कम्पीट” कर रही हैं!
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
कुल्हाड़ी से चीर डाला सगा भाई | शराब पार्टी में खूनी संघर्ष, छोटे भाई की मौके पर मौत
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
