उदयपुर
शुक्रवार को उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र का प्रभात नगर तब खामोश हो गया जब एक ही घर से चार लाशें एक साथ निकलीं। मासूम बच्चों की खिलौनों से सजी चारपाई अब लाशों से भरी थी… और पास ही पंखे से झूलता मिला बेजान पिता। यह नज़ारा किसी फिल्म का दृश्य नहीं, बल्कि रियल लाइफ का संहार था।
मृतक दिलीप, जो एक छोटा दुकानदार था, ने पहले अपने दो मासूम बच्चों को ज़हर पिलाकर मारा, फिर पत्नी अलका का केबल वायर से गला घोंट दिया, और आखिर में खुद पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब दोपहर तक कमरे से कोई आहट नहीं आई, तो मकान मालिक को शक हुआ। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और जो देखा, उससे पूरा इलाका सन्न रह गया।
चारों शव खून और अफसोस में लिपटे हुए थे। बच्चों की आंखें अब भी खुली थीं… शायद आख़िरी बार पापा को देख रहे थे।
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें दिलीप ने लिखा —
“कोरोना ने सबकुछ छीन लिया… अब जीने की कोई वजह नहीं बची।”
जानकारी के अनुसार, दिलीप प्रभात नगर में किराए के मकान में रहता था और पास में आचार व जनरल स्टोर की दुकान चलाता था। महामारी के बाद से उसकी आर्थिक हालत बद से बदतर होती गई, जिससे वो मानसिक रूप से टूट गया। यह टूटन अब एक पूरे परिवार की मौत का कारण बन गई।
पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके की जांच की है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब सुसाइड नोट की फॉरेंसिक पुष्टि और परिजनों की पूछताछ के बाद ही घटनाक्रम की अंतिम सच्चाई सामने आ सकेगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
