हलैना (भरतपुर)
भरतपुर, धौलपुर, ग्वालियर एवं आगरा जिले के श्रीश्याम बाबा के सेवक भी पहुंचे
धौलपुर स्थित श्याम बाबा बगीची से सीकर जिले के श्री खाटूश्याम धाम तक दंडवत यात्रा पर निकले सन्त कलियुगी महाराज की दंडवत यात्रा 46 वें दिन सीकर जिले के श्री खाटूश्याम धाम पहुंची। यात्रा में भरतपुर, धौलपुर, ग्वालियर एवं आगरा जिले के श्रीश्याम बाबा के सेवक बड़ी संख्या में पहुंचे।
इस मौके पर दंडवत दे रहे कलियुगी बाबा का सेवक विजयपालसिंह एवं शैलू हन्तरा के नेतृत्व में सम्मान किया गया और श्रीश्याम रथ में विराजमान श्री श्याम बाबा एवं अखण्ड ज्योति की पूजा-अर्चना कर विश्वशान्ति, परिवार कल्याण, श्याम बाबा का गुणगान, स्वच्छता, पर्यावरण,कोविड से बचाव की गाइड लाइन की पालना, पाॅलिथीन मुक्त, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि का संकल्प लिया।
इसके साथ ही सन्त कलियुगी महाराज का धौलपुर से खाटूश्याम धाम तक 240 किमी का सफर तय करने के बाद 3 लाख 25 हजार दंडवत देने का लक्ष्य पूरा हो गया। उन्होंने 16 फरवरी से दंडवत शुरू की और 12 जुलाई को संकल्प पूरा कर बाबा के दर्शन किए। सन्त कलियुगी महाराज ने इस दौरान प्रतिदिन 2 से 3 किमी का सफर तय किया और एक किमी में 800 से 850 दंडवत दीं।
जहां भी दंडवत यात्रा, श्रीश्याम बाबा की अखण्ड ज्योति एवं श्याम रथ का ठहराव हुआ, वहां जागरण व महाआरती का आयोजन कर विश्वशान्ति, परिवार कल्याण, श्याम बाबा का गुणगान, स्वच्छता, पर्यावरण,कोविड से बचाव की गाइड लाइन की पालना, पाॅलिथीन मुक्त, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि का संकल्प दिलाया गया।
कहां-कहां पहुंचे कलियुगी बाबा
कलियुगी बाबा ने धौलपुर से दन्डोती यात्रा शुरू की जो धौलपुर से सेपऊ, रूपवास, खानुआ, ऊंचा का नगला, भरतपुर, सेवर, लुधावई, लुलहारा, डहरामोड आदि स्थान से होकर हन्तरा पहुंची जहां रात्रि विश्राम किया। वहां से ये हलैना, छौकरवाडा कलां, महवा, सिकराय, दौसा, जयपुर, चौमूं, रींगस होकर खाटूश्याम धाम पहुंची। कलियुगी बाबा का विजयपालसिंह, छत्तरसिंह, गुडडूसिंह, कपूरसिंह, निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य राजवीरसिंह, शिक्षाविद्व ओमप्रकाश गुप्ता, राजवीर सरसैना, द्वारिका प्रसाद जिन्दल, पण्डित रामकुमार, सोहनसिंह जीवद, राजदेव शाडिल्य आदि ने सम्मान किया। उनके साथ रींगस से यात्रा में विजयपाल चौधरी, विश्वेंद्र चौधरी, कुलदीप चौधरी अंतरा से सम्मिलित हुए। फतेह सिंह दौलतगढ़ से, अशोक कुमार गोयल, संतोष चौधरी, सीमा राणा, मुकेश मंगल, सुजान सिंह, बंटू भैया ने रींगस से उनके साथ दंडवत यात्रा की।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में नौकरी का बड़ा मौका, 2400 पदों पर आएंगी 3 भर्तियां, जानिए किस भर्ती का विज्ञापन पहले होगा
- 40 टीमों के बीच होगा क्रिकेट का महासंग्राम, मालावास प्रीमियर लीग का आज से आगाज
- दीपावली पर जरूरतमंद परिवारों के घर भी फैलेगा खुशियों का उजियारा, ‘मुस्कान एक पहल’ ने बढ़ाया मदद का हाथ
- गुजरात के राष्ट्रीय एकता शिविर में राजस्थान की इस बेटी ने बढ़ाया मान, पीएम मोदी की रैली में निभाई खास भूमिका
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
- 8.82 लाख का बिल पास कराने का खेल, JE के लिए 50 हजार लेने पेट्रोल पंप पहुंचा दलाल, कार में बैठते ही ACB ने दबोचा
- थाने से 100 कदम दूर… फिल्मी स्टाइल में बैंक पर डाका, 20 मिनट में 4 करोड़ का सोना और कैश समेटकर फरार हुए बदमाश | मैनेजर-कर्मचारियों के हाथ बांधे
- भरतपुर में आधी रात को धधक उठी बेकरी; बंद दुकान के अंदर आग ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
- खेत में काम कर रहा था परिवार, तभी मौत बनकर पलटी कार, एक ही झटके में उजड़ गई तीन पीढ़ियां, पिता-पुत्र और पोते की दर्दनाक मौत
