जयपुर
एसोशिएशन ऑफ़ स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ़ इंडिया (ASMANI) का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन 26 एवं 27 अप्रैल को जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
Rajasthan Weather Update: तपने लगा राजस्थान, इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट
असमनी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष एवं जयपुर पल्स के संपादक गोपाल गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय अधिवेशन में विभिन्न राज्यों से लगभग 350 प्रतिनिधि भाग लेंगे। यहां उल्लेखनीय है कि वर्ष 1986 में गठित संगठन का पहला अधिवेशन भी इसी वर्ष जयपुर में ही आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर प्रकाशित स्मारिका “कलम कुंभ” में राज्यों की पत्रकारिता का इतिहास संकलित किया जाएगा। स्मारिका के मुख्य पृष्ठ पर राज्य के प्रमुख दुर्गों सहित जयपुर के आराध्य देव श्री गोविंद देव जी के चित्र को संजोया गया है। साथ ही अग्रपूज्य मोती डूंगरी गणेश जी के चित्र एवं आलेख सहित स्मारिका की शुरुआत होगी।
अधिवेशन के उद्घाटन सत्र के अलावा दो सत्रों में लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों की विभिन्न समस्याओं सहित संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश में 50 वर्ष से अधिक अवधि से पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों का अभिनंदन किया जाएगा। अधिवेशन की आयोजन समिति के संयोजक जयपुर महानगर टाइम्स के संस्थापक विधायक गोपाल शर्मा हैं। अधिवेशन की तैयारी के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
Rajasthan Weather Update: तपने लगा राजस्थान, इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट
राजस्थान में पार्षदों की बल्ले-बल्ले, बढ़ गए भत्ते | जानिए सरकार ने कितने बढ़ाए भत्ते
भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: अब 12 पहियों वाले छोटे लेकिन ताकतवर इंजन से दौड़ेंगी ट्रेनें
हिमाचल में शिक्षा विभाग हुआ दो हिस्सों में विभाजित, सरकार ने बताए ये फायदे
Breaking News: राजस्थान के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत, सरकार ने बढ़ाया डीए
राजस्थान 12वीं बोर्ड: फिर रद्द हुई ये परीक्षा, जानिए वजह | अब कब होगा एग्जाम?
अब डिग्री के लिए जरूरी होगा IKS, UGC का नया नियम छात्रों के लिए बड़ी शर्त
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
