सिरसा
फरीदाबाद से आई विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में डबवाली सीआइए प्रभारी SI अजय कुमार को दो लाख रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वह नशे के 6 साल पुराने केस में परिवादी के परिजनों को तंग कर रहा था। बताया गया कि आरोपी SI अजय कुमार इनेलो नेता अभय चौटाला का PSO रह चुका है।
जानकारी के अनुसार अफीम तस्करी के मामले में आरोपित बल्ला निवासी जंड वाला हाल निवासी हुड्डा कॉलोनी के बेटे सुखा ने डीजी विजिलेंस को शिकायत दी थी। आरोप है कि आरोपित बल्ला के बेटे सुखा ने सीआइए प्रभारी को पहले भी एक लाख रुपए दिए थे। सीआइए प्रभारी ने आरोपित बल्ला को शह देने के आरोप में परिवार के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी थी। आरोपित बल्ला अफीम तस्करी के आरोप में जेल में सजा काट रहा है।
यह था मामला
शिकायतकर्ता सुखा ने बताया कि उसका पिता बलदेव सिंह उर्फ बल्ला पैरोल पर आया हुआ था। लेकिन बाद में कोरोना व हार्ट में तकलीफ होने के कारण वह वापस जेल नहीं गया। इसी कारण वह जेल से गैरहाजिर चल रहा था। इसके बाद 15 जून को सीआइए प्रभारी अजय कुमार उनके घर आया। सीआइए प्रभारी ने उनसे तीन लाख रुपए की डिमांड की। उसके बाद एक लाख रुपए उसे मौके पर ही दे दिए। बाद में इस मामले में उसने डीजी विजिलेंस को शिकायत दी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ का क्रम जारी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ब्लॉक लेकर ट्रैक पर उतरे रेलवे JE, अचानक आ गई ट्रेन | दोनों पैर धड़ से अलग हुए, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
- लाल ट्रॉली बैग से खुला 18 टुकड़ों वाली हत्या का राज, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई | चेन्नई के उस कमरे में पहुंची पुलिस तो बर्तन के अंदर था कटा सिर, बदबू दबाने के लिए शव के टुकड़े तक उबाल डाले
- चीनी के दाम बढ़े तो मची हलचल, अब ISMA ने बता दिया असली खेल | कमी नहीं, बाजार की घबराहट से चढ़ीं कीमतें
- जयपुर से बांसवाड़ा तक ACB का डबल ट्रैप | बिजली लोड बढ़ाने से मॉर्टगेज तक रिश्वत का खेल पकड़ा
- अब आपके नाम पर 9 से ज्यादा SIM नहीं चलेंगे | नया नंबर लेने से पहले मोबाइल कनेक्शनों की होगी पूरी पड़ताल
- हरियाणा में गोदरेज का 20 हजार करोड़ का दांव | गुरुग्राम पर अकेले 3,500 करोड़, 40 हजार रोजगार का दावा
- खाली डिवाइडरों पर अब हरियाली की नजर | भरतपुर में पौधरोपण बढ़ाने के लिए हरित ब्रज सोसायटी ने बनाया नया प्लान
- Bharatpur News: कांवड़ लेकर लौट रहे थे, NH-21 पर मौत बनकर दौड़े वाहन | दो हादसों में 2 कांवड़ियों की मौत, 4 की हालत गंभीर
- 5:30 बजे निकला रेलवे अफसर, फिर फोन बंद… घर नहीं पहुंचा तो मचा हड़कंप | परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
- डीग कांग्रेस में फिर छिड़ी अंदरूनी जंग | वार्ड प्रभारियों की सूची में नाम गायब, पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह भड़के
