भरतपुर
‘सक्षम’ भरतपुर की जिला कार्यकारिणी द्वारा कम्बोडिया में आयोजित थ्रो बॉल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर उसेर की बेटी, सांतरूक की बहू सोनिया चौधरी का स्वागत व सम्मान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता गिरधारी तिवारी ने कहा कि सोनिया चौधरी ने भरतपुर का मान और गौरव बढ़ाया है। इससे सभी दिव्यांगजनों को प्रेरणा लेकर समस्त जीवन में उच्च आदर्श प्रस्तुत करने चाहिये। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक द्वारा सक्षम संस्था के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि सक्षम दिव्यांगों के उत्थान एवं उन्हें समाज में प्रतिष्ठा दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सेवा प्रमुख नरेश खण्डेलवाल ने कहा कि विहिप का सेवा विभाग समाज में कमजोर वर्ग के उत्थान के लिये दिव्यांगों के हितार्थ के लिए सक्षम द्वारा चलायी गयी सहायता योजनाओं में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
Income Tax Raid: जंगल में खड़ी कार से 52 KG गोल्ड और 15 करोड़ कैश बरामद
कार्यक्रम का संचालन सक्षम के जिला संयोजक अजीत नगर निवासी दीपक चौधरी ने किया। आभार ज्ञापन जिलाध्यक्ष प्रोफेसर सुरेश ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत श्रीमती शिखा चौधरी, हेतराम शर्मा, परशुराम, अशोक धाकड़े, लख्मीचंद, मुकेश पाराशर आदि द्वारा किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सेवा प्रमुख वैद्य अशोक कुमार सहित गणमान्य उपस्थित रहे। उपस्थित दिव्यांगों का अतिथियों द्वारा स्वागत किया गया।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
Income Tax Raid: जंगल में खड़ी कार से 52 KG गोल्ड और 15 करोड़ कैश बरामद
हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में गुरुग्राम में ली अंतिम सांस
Good News: भरपूर बारिश से बढ़ गया राजस्थान का भूजल स्तर | जानें आपके जिले में कितना बढ़ा
इस स्टेट में असिस्टेंट प्रोफेसर के 562 पदों पर होगी भर्ती | जानें; किस विषय के कितने हैं पद
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
