भरतपुर
गुर्जर आरक्षण को लेकर 10 जुलाई से आंदोलन शुरू करने की घोषणा पर विवाद खड़ा हो गया है। 10 जुलाई से आंदोलन शुरू करने के विषय पर चर्चा करने के लिए 28 जून को भरतपुर जिले के पीलूपुरा गांव में गूजरों की बैठक रखी गई थी। इस बैठक में कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला गुट और हिम्मत सिंह पाडली गुट आमने सामने हो गए। बैसला गुट इस बात को लेकर आंदोलन का विरोध करता रहा कि अभी कोरोना की गाइड लाइन के चलते इस तरह के आयोजन करना उचित नहीं है। वहीं हिम्मत सिंह पाडली गुट ने कहा कि सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी इसलिए 10 जुलाई को आंदोल का बिगुल फूंका जाएगा।
पीलूपुरा में हिम्मत सिंह पाडली गुट ने एक बैठक का आयोजन किया।किरोड़ी गुट ने बैठक का विरोध किया। बैठक में करीब 250 लोग जुटे। कोरोना महामारी में इतनी संख्या में लोगों के जुटने का बैसला गुप के लोगों ने विरोध किया और कहा कि पाडली अपने निजी स्वार्थ के लिए ऐसी बैठकें करते हैं।
हिम्मत सिंह का कहना था कि 31 अक्टूबर, 2020 को सरकार की मंत्रिमंडलीय उप समिति के साथ गूजर प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई थी। इसमें रीट भर्ती MBC वर्ग के 372 पद और नर्सिंग भर्ती के 350 पदों का 7 दिन में कमेटी बनाकर निस्तारण करने की बात तय हुई थी। बाकी के 12 बिंदुओं पर हर महीने मंत्रिमंडलीय उपसमिति के साथ बैठक कर समझौता पत्र के बिंदुओं की प्रगति की समीक्षा करना तय हुआ था, लेकिन आज तक कोई भी समीक्षा बैठक नहीं हुई। साथ ही सरकार ने देवनारायण योजना में अभी तक कोई काम नहीं किया। इन सभी को लेकर समाज में रोष है। उन्होंने बताया कि बैठक में निर्णय किया गया कि सरकार समझौतों पर कोई ध्यान नहीं देगी तो 10 जुलाई को आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा।
बैसला गुट बोला जयपुर या कहीं और जाकर करें आंदोलन
बैसला गुट के नरोत्तम सिंह अड्डा ने कहा कि बैठक का विरोध इसलिए किया गया है क्योंकि कोरोना काल में गाइडलाइन के मुताबिक एक जगह इतनी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। उसके बाद भी आज की बैठक में करीब 200 से 250 लोगों को एकत्र किया गया है। अगर पाडली ग्रुप को कोई आंदोलन करना है तो वे जयपुर या कहीं और जाकर आंदोलन करें। ग्रामीणों को इस बैठक की कोई सूचना नहीं थी। रविवार को हिम्मत सिंह पाडली ने ट्वीट कर आज की मीटिंग की सूचना दी और समाज के लोगों को इकट्ठा होने को कहा। हिम्मत सिंह पाडली अपने निजी स्वार्थ के लिए इस तरह की बैठक करते हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर व्यापार महासंघ ने नगर निगम को दिखाया शहर का आईना | जर्जर वैकल्पिक रास्ते, बंद रोड लाइटें और आवारा पशुओं पर कार्रवाई की उठाई मांग
- Bharatpur: चलती ट्रेन में शुरू हुआ झगड़ा, स्टेशन पर बिछ गई लाश | सीट के विवाद में पत्थर से सिर कुचलकर यात्री की हत्या
- रेलवे के बड़े अफसर पर CBI का शिकंजा | 1.70 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए वरिष्ठ DMM, अब टेंडर नेटवर्क भी जांच के घेरे में
- इंद्रजाल …
- एमपीयूएटी को मिला नया रिसर्च कप्तान, प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार महला ने संभाली कमान
- आपदा आई तो घबराएं नहीं, ऐसे बचाएं अपनी और दूसरों की जान | NDRF ने स्कूल में छात्रों को दिए आपदा प्रबंधन के गुर
- मोक्षधाम को हरियाली की सौगात, माहेश्वरी मंडल समिति ने लगाए 52 बड़े वृक्ष | लायंस क्लब ने हाथ ट्रॉली और टाइल्स लगाने की घोषणा की
- Bharatpur: चीन से लौटे MBBS छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मां दूध लेने बाहर गई और पीछे पंखे से झूल गया; FMGE परीक्षा की कर रहा था तैयारी
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
- भरतपुर:16 साल का छात्र स्कूल के लिए निकला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
