नई दिल्ली
प्रवासी भारतीयों में जबरदस्त उत्साह | नई हवा ने की विशेष व्यवस्था
कोरोना के चलते बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप को भारत की बजाय यूएई में कराने का फैसला किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। बोर्ड सचिव जय शाह ने कहा, ‘हमने सभी पहलुओं पर विचार किया और वर्ल्ड कप को UAE में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। अभी तारीखों को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है। ICC को फैसले के बारे में बताया जा रहा है। मैचों की तारीख ICC तय करेगी। टी-20 वर्ल्ड कप को भारत की बजाय यूएई में कराने के फैसले के बाद UAE में रहने वाले प्रवासी भारतीय जबरदस्त उत्साह से भर गए हैं। वे इस फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनके उत्साह को देखते हुए ‘नई हवा’ ने तय किया है कि इस टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर हर महत्वपूर्ण खबर उन तक समय पर पहुंचे। ‘नई हवा’ ने प्रवासी भारतीयों के अनुभवों को भी आमंत्रित किया है। इन अनुभवों का नई हवा में सचित्र प्रकाशन भी किया जाएगा। वे अपने अनुभव ok@NaiHawa.com पर email कर सकते हैं। या हमारे फेसबुक पेज पर भी अपने अनुभव पोस्ट कर सकते हैं।
आपको बता दें कि आईसीसी ने इस महीने के शुरू में बीसीसीआई को यह फैसला करने और उसे सूचित करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया था कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए क्या भारत इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर सकता है। भारतीय बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने बताया कि बोर्ड के सभी अधिकारियों की सोमवार को कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए बात हुई। इसके बाद फैसला लिया गया कि वर्ल्ड कप UAE में ही कराया जाएगा।
ICC तय करेगा मैचों की तारीख
बोर्ड सचिव जय शाह ने कहा कि वर्ल्ड कप के मैचों की तारीख ICC को तय करना है। माना जा रहा है 15 अक्टूबर को IPL का फाइनल खेला जाएगा और इसके कुछ दिनों के बाद वर्ल्ड कप की शुरुआत होती। IPL-2021 कोरोना महामारी के कारण 29 मैचों के बाद स्थगित करना पड़ा था। इसका दूसरा चरण अब UAE में खेला जाएगा। दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से हो सकती है। माना जा रहा है कि आईपीएल खत्म होने के ठीक दो दिन बाद यानी 17 अक्टूबर से टी20 विश्व कप का आयोजन होगा। वैसे, टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल के बारे में अंतिम फैसला आईसीसी को लेना है।
अबु धाबी, शारजाह और दुबई करेंगे मेजबानी
रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई में अबु धाबी, शारजाह और दुबई टी 20 विश्व कप के मैचों की मेजबानी करेंगे। वहीं, रांउड 1 के मुकाबले ओमान में कराए जाएंगे। पिछले साल कोरोना महामारी के चलते आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित 2020 के टी20 विश्व कप को स्थगित कर दिया था। बाद में आईसीसी ने यह फैसला किया था कि भारत में 2021, जबकि ऑस्ट्रेलिया में 2022 का संस्करण खेला जाएगा।
राउंड 1 में आठ टीमों के बीच 12 मुकाबले
राउंड 1 में आठ टीमों के बीच 12 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें से चार (प्रत्येक ग्रुप से टॉप दो) सुपर-12 के लिए क्वालिफाई करेंगी। इस राउंड में बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान, पापुआ न्यू गिनी खेलेंगे। जिसमें से चार टीमें टॉप आठ रैंकिंग वाली टी20 इंटरनेशनल टीमों में शामिल होकर सुपर 12 में पहुंचेंगी।
सुपर-12 में कुल 30 मैच
वहीं, सुपर-12 में कुल 30 मैच होंगे, जिसकी शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी। यहां पर 12 टीमें दो ग्रुप में बंटी हुई होंगी। इनके मैच दुबई, अबु धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे। इसके बाद दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भुसावर में प्रजापति समाज के सैकड़ों मेधावियों और नवचयनित युवाओं का हुआ भव्य सम्मान
- एमपीयूएटी से उठी नशामुक्त भारत की हुंकार, मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ, PM मोदी का संदेश बना अभियान की ताकत
- Friendship Day पर प्रकृति से निभाई दोस्ती, कोटा में सैकड़ों पौधों के साथ लिया हरियाली का संकल्प
- ‘एक घंटे में खत्म कर दूंगा…’ और फिर बेटी के सामने मां को मार दी गोली | थप्पड़ से तिलमिलाए युवक ने दिनदहाड़े बरसाई गोली
- बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, गहरे गड्ढों में डूबा रास्ता| जेई पर लापरवाही के आरोप, गुप्तेश्वर महादेव जाने वाले श्रद्धालु भी परेशान
- राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | पदोन्नति के बाद इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किए आदेश
- हरियाणा BJP की नई टीम का ऐलान | संगठन में बड़ा फेरबदल, 36 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां, देखें पूरी सूची
- ’91 रिसर्च प्रोजेक्ट, 58 पेटेंट और 12 नई फसल किस्में’ | मुख्यमंत्री के सामने MPUAT ने गिनाईं उपलब्धियां, किसानों के लिए गिनाए बड़े नवाचार
- अयोध्या मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे रूम में मिला ‘बम बनाने का ब्लूप्रिंट’ | दराज से निकले संदिग्ध दस्तावेज़ ने मचाया हड़कंप, छात्र समेत 3 से पूछताछ
- वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा ने ‘शब्द प्रवाह’ की पांडुलिपि संत चरणों में की समर्पित
