भीलवाड़ा
हजारों छोटे बचतकर्ताओं और निवेशकों के खून-पसीने की करोड़ों रुपए के घपले के मामले में भीलवाड़ा की सुभाष नगर थाना पुलिस सोसायटी के अध्यक्ष, प्रबन्ध निदेशक सहित 11 आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट के द्वारा जयपुर और जालोर जेल से गिरफ्तार कर अपने साथ भीलवाड़ा ले गई। जिसमें एक महिला भी शामिल है। इन्हें आईपीसी (IPC) की धारा 420, 406,409 और 120 बी में भीलवाड़ा की सुभाष नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाने में आदर्श क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी के खिलाफ 26 मामले हैं। इनमें छोटे जमाकर्ताओं के 1 करोड़ रुपए से अधिक हड़प करने के आरोप हैं। राजस्थान और देश के अन्य कई हिस्सों में आरोपियों छोटे निवेशकों की करोड़ों की जमा रकम नहीं लौटाई। अपने सारे कुटुम्ब के नाम पर शैल कम्पनियां बनाकर करोड़ों रुपए हड़प लिए।
प्रोडक्शन वारन्ट से 8 लोगों को जयपुर जेल से और 3 को जालोर जेल से लाया गया है। इनसे पूछताछ जारी है और इनका रिमाण्ड लेकर इनके मुख्यालय सिरोही में दस्तावजों की अब जांच के जाएगी। इन आरोपियों ने लाखों निवेशकों को अच्छे ब्याज पाने का लालच दिया और अपने जाल में फंसाया। राजस्थान के अलावा पूरे देश में इनके ऑफिस थे। यहां जनता का पैसा जमा होता था और उस पैसे से यह परिजनों के नाम से कम्पनियां खोल लेते।
भीलवाड़ा के 30 पीड़ित सामने आए
सुभाष नगर थानाधिकारी पुष्पा कासोटियां ने बताया कि साल 2020 में आदर्श क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश मोदी और उनके परिजन भरत मोदी, राहुल मोदी ने जनता की जो खरी कमाई थी, उसमें घोटोले करके पैसे नहीं लौटाए। जनता ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो इन्होंने उन्हें टरका दिया। पुलिस के अनुसार भीलवाड़ा के 30 लोग थे जिसमें से 26 की रिपोर्ट पुलिस के पास है। इन्हीं मामलों को लेकर पुलिस सोसायटी के अध्यक्ष, प्रबन्ध निदेशक सहित 11 आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट के द्वारा जयपुर और जालोर जेल से गिरफ्तार कर अपने साथ भीलवाड़ा लेकर आई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भुसावर में प्रजापति समाज के सैकड़ों मेधावियों और नवचयनित युवाओं का हुआ भव्य सम्मान
- एमपीयूएटी से उठी नशामुक्त भारत की हुंकार, मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ, PM मोदी का संदेश बना अभियान की ताकत
- Friendship Day पर प्रकृति से निभाई दोस्ती, कोटा में सैकड़ों पौधों के साथ लिया हरियाली का संकल्प
- ‘एक घंटे में खत्म कर दूंगा…’ और फिर बेटी के सामने मां को मार दी गोली | थप्पड़ से तिलमिलाए युवक ने दिनदहाड़े बरसाई गोली
- बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, गहरे गड्ढों में डूबा रास्ता| जेई पर लापरवाही के आरोप, गुप्तेश्वर महादेव जाने वाले श्रद्धालु भी परेशान
- राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | पदोन्नति के बाद इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किए आदेश
- हरियाणा BJP की नई टीम का ऐलान | संगठन में बड़ा फेरबदल, 36 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां, देखें पूरी सूची
- ’91 रिसर्च प्रोजेक्ट, 58 पेटेंट और 12 नई फसल किस्में’ | मुख्यमंत्री के सामने MPUAT ने गिनाईं उपलब्धियां, किसानों के लिए गिनाए बड़े नवाचार
- अयोध्या मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे रूम में मिला ‘बम बनाने का ब्लूप्रिंट’ | दराज से निकले संदिग्ध दस्तावेज़ ने मचाया हड़कंप, छात्र समेत 3 से पूछताछ
- वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा ने ‘शब्द प्रवाह’ की पांडुलिपि संत चरणों में की समर्पित
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में मुम्बई के पॉश इलाके बान्द्रा में रहने वाली प्रियंका मोदी और उनके पति वैभव लोढ़ा, सिरोही के समीर मोदी, भरत मोदी, भरत दास, राहुल मोदी और मुकेश मोदी, जयपुर के रोहित मोदी व राजेश्वर सिंह, गुडगांव के विवेक पुरोहित और अहमदाबाद के ईश्वर सिंह सिंघल शामिल हैं। उनसे अब पूछताछ होगी।
